बिहार के बक्सर जिले में बुधवार रात नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतरने और उनमें से दो के पलट जाने से चार यात्रियों की मौत हो गई। करीब 80 यात्री घायल हुए हैं। इस भीषण हादसे के बाद डाउन लाइन की कई ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। कई ट्रेनों रूट बदलकर परिचालन किया जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरा पर जाएंगे और पिथौरागढ़ में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस्राइली सेना गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी देते हुए ईरान को सावधान रहने को कहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: बिहार ट्रेन हादसे में चार की मौत, पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा आज, अमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के बक्सर में बुधवार रात रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतरने, जिनमें से दो के पलट जाने से चार यात्रियों की मौत हो गई। करीब 80 यात्री घायल हुए हैं। हालांकि रेलवे प्रशासन ने रात दो बजे तक मौतों या घायलों की पुष्टि नहीं की, पर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने पांच मौतें स्वीकार की हैं। इधर, इस भीषण हादसे के बाद डाउन लाइन की कई ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं। इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रोक दिया गया है वहीं कई ट्रेनों रूट बदलकर परिचालन किया जा रहा है। वहीं ट्रेन नंबर 15125 और 15126 BSBS-PNBE जनशताब्दी ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। बागेश्वर से कनालीछीना तक नेशनल हाईवे डबल लेन बनाया जाएगा। इसके अलावा साेमेश्वर में 100 बेड का उपजिला अस्पताल और चंपावत में 50 बेड का अस्पताल बनेगा। प्रधानमंत्री सब्जी और फल उत्पादन के लिए पॉली हाउस योजना और सेब बगीचे बनाने के लिए प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
होलोकॉस्ट के बाद यहूदियों के लिए सबसे घातक दिन...
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी देते हुए ईरान को सावधान रहने को कहा है। बाइडन ने कहा कि अमेरिका द्वारा इस्राइल को भेजी जा रही सहायता और क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोत और लड़ाकू विमानों की तैनाती से उन्होंने ईरानियों को स्पष्ट कर दिया है कि वे सावधान रहें। बाइडन ने हमास के हमलों को बेहद क्रूर बताया और कहा कि उनका मानना है कि नरसंहार (होलोकॉस्ट) के बाद यह यहूदियों के लिए सबसे घातक दिन है। पढ़ें पूरी खबर...
इस्राइल से भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए 'ऑपरेशन अजय'
इस्राइल और भारत के बीच जारी भीषण जंग के बीच भारत अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान का नाम 'ऑपरेशन अजय' रखा गया है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बताया कि इसके लिए विशेष चार्टर उड़ानों और अन्य की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विदेश में हमारे नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। पढ़ें पूरी खबर...