सब्सक्राइब करें

Top News: आज असद के जनाजे में शामिल हो सकता है अतीक, राजस्थान में अमित शाह का रोड शो, पढ़ें अहम खबरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Apr 2023 07:11 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 April 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद ने अपने पुत्र असद के आज जनाजे में बतौर पिता शामिल होने के लिए अदालत में अर्जी दी है। वहीं आज भरतपुर में आयोजित होने वाले भाजपा के बूथ महासम्मेलन को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित कई पदाधिकारी संबोधित करेंगे साथ ही यहां एक रोड शो भी करेंगे। साथ ही दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने शनिवार से दिल्ली में मुफ्त बिजली नहीं मिलने का दावा कर दिया तो एलजी ने भी पलटवार किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 April 2023 Updates On Amar Ujala
असद को दफन करने के लिए खोदी गई कब्र। - फोटो : अमर उजाला

असद आज सुपर्द-ए-खाक
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद ने अपने पुत्र असद के जनाजे में बतौर पिता शामिल होने के लिए अदालत में अर्जी दी है। अर्जी पर 15 अप्रैल को सुनवाई होगी। असद के शव को लेने के लिए परिजन एवं अधिवक्ता झांसी मेडिकल कॉलेज गए हुए हैं, जिनके शनिवार सुबह तक आने की संभावना है। अधिवक्ताओं की एक टीम ने बताया कि शुक्रवार को अवकाश घोषित हो गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 April 2023 Updates On Amar Ujala
गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

आज भरतपुर में अमित शाह का रोड शो
आज भरतपुर में आयोजित होने वाले भाजपा के बूथ महासम्मेलन को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित कई पदाधिकारी संबोधित करेंगे साथ ही यहां एक रोड शो भी करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 April 2023 Updates On Amar Ujala
तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए अपने आप को पूरी तरह से ढक कर जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों में सूरज की तपिश बढ़ी
देशभर में सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। चिलचिलाती धूप के कारण पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 41 डिग्री के पार दर्ज हुआ। शनिवार को भी सूरज आग बरसाएगा और लू के थपेड़े लगेंगे। गर्मी का सितम ऐसा रहेगा कि औसत अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 April 2023 Updates On Amar Ujala
एलजी वीके सक्सेना - फोटो : ANI

दिल्ली में जारी रहेगी बिजली सब्सिडी
दिल्ली में बिजली सब्सिडी के मुद्दे पर पूरे दिन सियासी पारा चढ़ता रहा। दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने शनिवार से दिल्ली में मुफ्त बिजली नहीं मिलने का दावा कर दिया तो एलजी ने भी पलटवार किया। मंत्री ने एलजी पर फाइल अपने पास रखने का आरोप लगाया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed