फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: भारत की पहली रैपिडएक्स को आज पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, मप्र कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची

Fri, 20 Oct 2023 07:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 20 Oct 2023 07:24 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 october 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 11 बजे देश की पहली सेमी-हाईस्पीड रीजनल रेल रैपिडएक्स को साहिबाबाद स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ओवल ऑफिस से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि हमास और रूस दोनों लोकतंत्र को नष्ट करने पर तुले हैं। वहीं, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची का एलान कर दिया है। कांग्रेस की इस सूची में 88 नाम घोषित किए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 october 2023 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI

पीएम मोदी पहली रैपिडएक्स को आज दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 11 बजे देश की पहली सेमी-हाईस्पीड रीजनल रेल रैपिडएक्स को साहिबाबाद स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। वह ऑनलाइन टिकट खरीदकर इस ट्रेन के पहले यात्री भी बनेंगे। उनके साथ ट्रेन में स्कूली बच्चे सवार होंगे। पीएम मोदी ने 8 मार्च, 2019 को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की आधारशिला रखी थी। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 october 2023 Updates On Amar Ujala
पोलैंड में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : सोशल मीडिया

बाइडन ने हमास और रूस को बताया लोकतंत्र का 'दुश्मन'
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ओवल ऑफिस से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि हमास और रूस दोनों लोकतंत्र को नष्ट करने पर तुले हैं। साथ ही उन्होंने यूक्रेन और इस्राइल को अमेरिका के हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया और दोनों देशों को सहायता देने पर बात की। बाइडन ने कहा, हमास और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलग-अलग खतरों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन उनकी मंशा एक जैसी है- दोनों अपने पड़ोसी लोकतंत्र को पूरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं।  पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 october 2023 Updates On Amar Ujala
कमलनाथ

मप्र कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची का एलान कर दिया है। कांग्रेस की इस सूची में 88 नाम घोषित किए गए हैं। पिछली लिस्ट में तीन नाम बदले गए हैं। 230 में से 229 पर नाम सामने आ गए हैं। आमला सीट पर अब तक निर्णय नहीं हो सका है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 october 2023 Updates On Amar Ujala
पंजाब विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब विधानसभा का सत्र आज से
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के हिस्से के रूप में शुक्रवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय विधानसभा सत्र में राज्य सरकार जीएसटी संशोधन संबंधी दो विधायकों को पारित कराएगी। हालांकि इस मामले में हुई देरी को लेकर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सूबे की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार से एतराज भी जताया है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed