सब्सक्राइब करें

Top News: विमान क्रैश में वैगनर प्रमुख की मौत, यूट्यूब पर चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 24 Aug 2023 07:21 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 august 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई। जिसमें वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल हैं। इसके अलावा, भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भारत के चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद पर सफल लैंडिंग की। इसी के साथ, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया। वहीं, एक महिला पायलट की सूझबूझ से दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की चूक से विस्तारा एयरलाइंस के दो विमान एक ही रनवे पर आ गए थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 august 2023 Updates On Amar Ujala
वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन। - फोटो : सोशल मीडिया

रूस में क्रैश हुए विमान में सवार थे वैगनर प्रमुख, रूसी विमानन एजेंसी ने की पुष्टि
रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई। जिसमें वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल हैं। रूसी विमानन एजेंसी ने वैगनर प्रमुख के दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार होने की पुष्टि की है। एजेंसी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन सवार थे, इस हादसे में कोई यात्री जीवित नहीं बचा। यानी वैगनर प्रमुख की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 august 2023 Updates On Amar Ujala
चंद्रयान-3 - फोटो : इसरो

यूट्यूब पर चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड
भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भारत के चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद पर सफल लैंडिंग की। इसी के साथ, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया। वहीं, इसरो के लाइव स्ट्रीमिंग लिंक ने भी यूट्यूब पर इतिहास रच दिया। चंद्रयान-3 के लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग को 8.06 मिलियन लोगों ने एक साथ देखा, जिसने यूट्यूब इतिहास के सभी कीर्तिमानों को ध्वस्त कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 august 2023 Updates On Amar Ujala
विस्तारा एयरलाइन - फोटो : अमर उजाला

महिला पायलट की सूझबूझ से टकराने से बचे दो विमान
एक महिला पायलट की सूझबूझ से दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की चूक से विस्तारा एयरलाइंस के दो विमान एक ही रनवे पर आ गए थे। हालांकि महिला पायलट ने समझदारी दिखाते हुए अपना विमान रोक लिया। इससे दोनों विमान टकराने से बच गए। दोनों विमानों में कुल 300 यात्री सवार थे। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही जिम्मेदार एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को काम से हटा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 august 2023 Updates On Amar Ujala
cvc

भ्रष्टाचारी अफसरों पर नहीं चल पा रहे मुकदमे
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भ्रष्ट कर्मचारियों-अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगने वाले सीबीआई के 500 से अधिक अनुरोध विभिन्न सरकारी विभागों में लंबित थे। सीवीसी की 2022 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि 272 अनुरोध तीन महीने से अधिक समय से लंबित थे। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed