अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 में जॉर्जिया के चुनाव परिणाम को पलटने की कोशिश करने से जुड़े मामले में गुरुवार को अटलांटा की फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की रात ग्रीस के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के टकराव वाली जगहों से अपने सैनिकों को शीघ्र पीछे हटाने के निर्देश देने पर सहमत हुए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: सरेंडर के बाद दो लाख डॉलर के मुचलके पर रिहा हुए डोनाल्ड ट्रंप, ग्रीस के दौरे पर पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने दो लाख डॉलर के मुचलके पर रिहा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 में जॉर्जिया के चुनाव परिणाम को पलटने की कोशिश करने से जुड़े मामले में गुरुवार को अटलांटा की फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर किया। इसके बाद जेल अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और फुल्टन काउंटी जेल में उन्हें नजरबंद कर दिया। हालांकि, बाद में ट्रंप को दो लाख डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद वह न्यू जर्सी के लिए रवाना हो गए। पढ़ें पूरी खबर
ग्रीस के दौरे पर पीएम मोदी
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की रात ग्रीस के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी आज ग्रीस के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ग्रीस में प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। उसके बाद वहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ बैठकें करेंगे। इसके अलावा दोनों देशों के कारोबारी समुदाय और प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
लद्दाख में एलएसी से सैनिकों की जल्द वापसी पर मोदी-जिनपिंग सहमत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के टकराव वाली जगहों से अपने सैनिकों को शीघ्र पीछे हटाने के निर्देश देने पर सहमत हुए हैं। दोनों के बीच जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर संक्षिप्त मुलाकात हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जिनपिंग से साफ कहा कि चीन को एलएसी का सम्मान करना होगा। वहीं, पीएम मोदी सम्मेलन समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार देर रात ग्रीस के लिए रवाना हो गए। वह ग्रीस के पीएम किरियाकोस मित्सोताकिस के साथ रिश्ते बेहतर करने पर चर्चा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने आचार संहिता पर लगाई रोक
डॉक्टरों के लिए हाल ही में जारी मरीजों को सिर्फ जेनेरिक दवा लिखने, कॉन्फ्रेंस में न जाने जैसी पाबंदियों से भरी आचार संहिता पर रोक लगा दी गई है। जल्द ही नए नियमों के साथ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की ओर से यह दोबारा जारी होगी। एनएमसी ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि पंजीकृत चिकित्सकों को लेकर हाल ही में जो नियम जारी किए गए, उन पर तत्काल रोक लगा दी गई है। जल्द ही संशोधित नियमों की आचार संहिता को जारी किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

कमेंट
कमेंट X