फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: DUSU चुनाव और भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज, सरकार ने बनाईं संसदीय समितियां; सुर्खियां

Fri, 27 Sep 2024 06:56 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 27 Sep 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
top news headline today important and big news stories of 27 september 2024 updates on amar ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली विश्वविद्यालय में आज चुनाव के लिए आज मतदान होगा। कई दिनों से प्रचार में पसीना बहा रहे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद हो जाएगी। वहीं, चुनाव आयोग अगले दो दिन तक महाराष्ट्र में चुनावी तैयारी की समीक्षा करेगा। उधर, उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट होगा। वहीं, संसद की स्थायी समितियों का गठन कर दिया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

top news headline today important and big news stories of 27 september 2024 updates on amar ujala
डूसू चुनाव परिणाम को लेकर हाईकोर्ट का आदेश - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में आज होगा चुनाव, लेकिन कल नहीं होगी मतगणना
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) 2024-25 चुनाव के लिए कई दिनों से प्रचार में पसीना बहा रहे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद हो जाएगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव की मतगणना पर फिलहाल रोक लगा दी है। पूर्व शेड्यूल के अनुसार मतगणना 28 सितंबर को होनी थी। ऐसे में अभी मतगणना को लेकर संशय बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

top news headline today important and big news stories of 27 september 2024 updates on amar ujala
महाराष्ट्र दौरे पर पहुंची चुनाव आयोग की टीम - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव अपडेट; अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में हो सकती है घोषणा
चुनाव आयोग की टीम महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का जायजा लेने बृहस्पतिवार को देर शाम मुंबई पहुंची। महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू के साथ लगभग 12 अधिकारियों का दल है। आयोग अगले दो दिन तक राज्य में चुनावी तैयारी की समीक्षा करेगा। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
top news headline today important and big news stories of 27 september 2024 updates on amar ujala
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : @BCCI

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश का सफाया करने उतरेगी टीम इंडिया
पहले मैच में दमदार जीत के साथ आगाज करने वाली टीम इंडिया की नजर अब दूसरे टेस्ट पर है। इस मैच में रोहित शर्मा की सेना बांग्लादेश का 2-0 से सफाया करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। फिलहाल भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम को रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारियों की उम्मीद है, पिछले टेस्ट में दोनों का बल्ला खामोश रहा था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
top news headline today important and big news stories of 27 september 2024 updates on amar ujala
हुरुन की सूची में शामिल आकाश और ईशा अंबानी, थर्ड वेव कॉफी के फाउंडर सुशांत-आयुष और रेजर पे के शशांक - फोटो : एएनआई / लिंक्डइन

Hurun India: 35 साल आयु के धनकुबेरों में दिल्ली-UP को तीसरा-चौथा स्थान
हुरुन इंडिया ने अमीर युवा भारतीयों की सूची जारी की है। इन लोगों में कई चर्चित युवा कारोबारियों को शामिल किया गया है। 35 साल से कम उम्र के इन धनकुबेरों की सूची में मुकेश अंबानी के दो बच्चों- मुकेश और ईशा अंबानी को भी जगह मिली है। इन दोनों के अलावा हुरुन ने थर्ड वेव कॉफी के दो संस्थापकों- सुशांत गोयल और आयुष बथवाल को भी शामिल किया है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed