{"_id":"65de9bcfe5dff590700dc95d","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-28-february-2024-updates-on-amar-ujala-2024-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: आज किसानों के खाते में जाएगी सम्मान निधि की 16वीं किस्त; मणिपुर में तनाव के बीच अतिरिक्त जवान तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: आज किसानों के खाते में जाएगी सम्मान निधि की 16वीं किस्त; मणिपुर में तनाव के बीच अतिरिक्त जवान तैनात
Wed, 28 Feb 2024 08:04 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 28 Feb 2024 08:04 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त आज किसानों के बैंक खाते में आएगी। महाराष्ट्र के यवतमाल में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त आज किसानों के बैंक खाते में आएगी। वहीं, मलयालम अभिनेत्री लीना ने अंतरिक्ष यात्री प्रशांत नायर से शादी के 40 दिन बाद इस बात को सार्वजनिक किया। लीना ने बताया कि उन्हें पीएम मोदी की घोषणा का इंतजार था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे
- फोटो : ANI
आज महाराष्ट्र दौरे पर पीएम मोदी जारी करेंगे 16वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त आज किसानों के बैंक खाते में आएगी। महाराष्ट्र के यवतमाल में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर करेंगे। इससे पहले बीती 15 नवंबर 2023 को 15वीं किस्त जारी हुई थी। आज प्रधानमंत्री देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 21 हजार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

मणिपुर में सुरक्षाबलों और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच गोलीबारी (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : amar ujala graphics
मणिपुर में बढ़ा तनाव
मणिपुर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अपहरण के बाद तनाव और बढ़ गया है। जिसके बाद सेना को बुलाया गया है। इतना ही नहीं, इंफाल पूर्वी जिले में असम राइफल की चार कॉलम भी तैनात करनी पड़ी है। गौरतलब है कि मैतेई समूह अरामबाई तेंगगोल के कैडरों ने पुलिस अधिकारी को उनके घर से अगवा किया था। पढ़ें पूरी खबर

एक्टर लीना, प्रशांत नायर को गगनयान के लिए शुभकामनाएं देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : social media
अंतरिक्ष यात्री प्रशांत से शादी की बात 40 दिन छिपाने पर बोलीं एक्टर लीना
मलयालम अभिनेत्री लीना ने अंतरिक्ष यात्री प्रशांत नायर से शादी के 40 दिन बाद इस बात को सार्वजनिक किया। लीना ने बताया कि उन्हें पीएम मोदी की घोषणा का इंतजार था। बकौल लीना वे और प्रशांत नायर बीते 17 जनवरी को हमसफर बन चुके हैं, लेकिन उन्होंने तय किया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो और वायुसेना के संयुक्त अभियान मिशन गगनयान के लिए औपचारिक एलान करेंगे, तभी अपनी शादी की बात सार्वजनिक करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

पश्चिम बंगाल की पीड़िताएं प्रधानमंत्री से साझा करेंगी अपने दर्द (संदेशखाली की तस्वीर)
- फोटो : ANI
महिला दिवस पर PM मोदी का बंगाल दौरा
लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में जुटी भाजपा ने संदेशखाली की घटना को भुनाने की बड़ी रणनीति तैयार कर ली है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बारासात में महिला केंद्रित एक जनसभा में संदेशखाली की पीड़िताओं का दर्द सुनेंगे। बड़ा संदेश देने के लिए पीएम की जनसभा की तारीख छह मार्च की जगह आठ मार्च कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर