फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गगनयान: 'PM के एलान का था इंतजार...'; अंतरिक्ष यात्री प्रशांत से शादी की बात 40 दिन छिपाने पर बोलीं एक्टर लीना

Wed, 28 Feb 2024 12:49 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 28 Feb 2024 12:49 AM IST
सार

मलयालम एक्टर लीना ने गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्री प्रशांत नायर के साथ शादी की बात 40 दिनों के बाद सार्वजनिक की। उन्होंने कहा कि गगनयान के लिए प्रशांत को चुने जाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किए जाने का इंतजार खत्म हो गया। इसलिए उन्होंने 40 दिन बाद सात फेरे लेने की बात पूरी दुनिया के सामने कबूल की।

विज्ञापन
Gaganyaan Prasanth Nayar Lena Wedding announcement wait for PM announcement ends 40 days after tying knot
एक्टर लीना, प्रशांत नायर को गगनयान के लिए शुभकामनाएं देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : social media
मलयालम अभिनेत्री लीना ने अंतरिक्ष यात्री प्रशांत नायर से शादी के 40 दिन बाद इस बात को सार्वजनिक किया। लीना ने बताया कि उन्हें पीएम मोदी की घोषणा का इंतजार था। बकौल लीना वे और प्रशांत नायर बीते 17 जनवरी को हमसफर बन चुके हैं, लेकिन उन्होंने तय किया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो और वायुसेना के संयुक्त अभियान मिशन गगनयान के लिए औपचारिक एलान करेंगे, तभी अपनी शादी की बात सार्वजनिक करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने मंगलवार को केरल में एक कार्यक्रम के दौरान प्रशांत और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को मिशन के लिए चुने जाने की शुभकामनाएं दीं। 

कौन हैं चारों अंतरिक्ष यात्री

Gaganyaan Prasanth Nayar Lena Wedding announcement wait for PM announcement ends 40 days after tying knot
इसरो और वायुसेना के मिशन गगनयान के लिए चुने गए चारों अंतरिक्ष यात्री - फोटो : narendra modi youtube
केरल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने गगनयान मिशन की तैयारियों की समीक्षा की। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने मिशन पर जाने वाले चारों भारतीयों से पीएम मोदी की मुलाकात कराई। प्रधानमंत्री ने उनके सीने पर बैच लगाकर सम्मानित किया। भारत के पहले मानवयुक्त मिशन गगनयान में यात्रा के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर के अलावा वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनारई विजयन और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन भी मौजूद रहे।

इसरो प्रमुख सोमनाथ ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं

Gaganyaan Prasanth Nayar Lena Wedding announcement wait for PM announcement ends 40 days after tying knot
इसरो प्रमुख सोमनाथ के साथ गगनयान के लिए चुने गए प्रशांत नायर और एक्टर लीना (इंस्टाग्राम ग्रैब) - फोटो : social media
नवदंपती प्रशांत नायर और एक्टर लीना भले ही शादी की बात अब सार्वजनिक कर रहे हैं, लेकिन दोनों के करीबी लोगों को इस बात की जानकारी थी। मंगलवार को जब युगल ने शादी की बात पूरी दुनिया के सामने घोषित की, इस मौके पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख सोमनाथ ने भी दोनों को दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के पांच हफ्ते से अधिक समय तक छिपाकर रखी बात

Gaganyaan Prasanth Nayar Lena Wedding announcement wait for PM announcement ends 40 days after tying knot
मलयालम अभिनेत्री लीना (साभार-इंस्टाग्राम) - फोटो : social media
मलयालम अभिनेत्री लीना ने मंगलवार शाम को कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर के साथ विवाह की घोषणा से सबको सुखद आश्चर्य में डाल दिया। लीना ने बताया कि वे प्रशांत के साथ इसी साल 17 जनवरी को शादी कर चुकी हैं। शादी के पांच हफ्ते से अधिक समय तक इस बात को गुप्त रखने की बात पर लीना ने कहा, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से गगनयान के लिए प्रशांत के चुने जाने की घोषणा का इंतजार था।
विज्ञापन

हमसफर बनकर बेहद खुश दिखे प्रशांत और लीना

Gaganyaan Prasanth Nayar Lena Wedding announcement wait for PM announcement ends 40 days after tying knot
एक्टर लीना और गगनयान के लिए चुने गए चारों अंतरिक्ष यात्री - फोटो : social media
लीना ने शादी का सबूत देते हुए इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रशांत के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। वीडियो में लीना पारंपरिक विवाह समारोह के दौरान प्रशांत के साथ देखी जा सकती हैं। बेहद करीबी लोगों और परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद लीना और कैप्टन प्रशांत हमसफर बनने के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। लीना के बारे में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मुख्य रूप से मलयालम सिनेमा और तमिल सिनेमा में काम किया है। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में कोचू कोचू संथोशंगल, कूट्टू, भगवान और ट्रैफिक शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed