प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा करेंगे। इसमें सुधार लाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण और इस क्षेत्र में तकनीकी और अनुसंधान एवं विकास क्षमता को बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा की 15 सीटों पर मंगलवार को चुनाव होगा। इन तीनों राज्यों में एक-एक अतिरिक्त उम्मीदवार के मैदान में उतरने से मतदान की नौबत आई है। इसके अलावा, मशहूर गजल गायक पंकज उधास का पार्थिव शरीर आज पंचत्तव में विलीन हो जाएगा। उनकी बेटी ने अंतिम संस्कार की जानकारी दी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त मिलेगी; आंध्र प्रदेश के आठ MLA अयोग्य; पंकज उधास का अंतिम संस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज किसान सम्मान निधि के 21 हजार करोड़ जारी करेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा करेंगे। इसमें सुधार लाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण और इस क्षेत्र में तकनीकी और अनुसंधान एवं विकास क्षमता को बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता को बढ़ावा मिलेगा। इससे देश के अंतरिक्ष क्षेत्र की पूर्ण क्षमता का एहसास होगा। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम की उनकी यात्रा के दौरान तीन महत्वपूर्ण अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
यूपी-हिमाचल-कर्नाटक की 15 सीटों पर मतदान आज
उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा की 15 सीटों पर मंगलवार को चुनाव होगा। इन तीनों राज्यों में एक-एक अतिरिक्त उम्मीदवार के मैदान में उतरने से मतदान की नौबत आई है। चुनाव परिणाम मंगलवार को ही देर शाम को घोषित कर दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
आज पंचतत्व में विलीन होगा पंकज उधास का पार्थिव शरीर
मशहूर गजल गायक पंकज उधास का पार्थिव शरीर आज पंचत्तव में विलीन हो जाएगा। उनकी बेटी ने अंतिम संस्कार की जानकारी दी। गौरतलब है कि, लंबे समय से बीमार चल रहे उधास का सोमवार को निधन हो गया था। वे 72 साल के थे। उनका जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
आंध्र प्रदेश के 8 विधायक अयोग्य
आंध्र प्रदेश के 8 विधायक अयोग्य करार दिए गए हैं। विधानसभा स्पीकर तम्मीनेनी सीताराम ने दलबदल के आरोप साबित होने के बाद 8 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर