Top News: पीएम का छत्तीसगढ़-तेलंगाना दौरा, अस्पताल में मरीजों की मौत को लेकर शरद पवार का सीएम शिंदे पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्यों छत्तीसगढ़ और तेलंगाना को आज 34 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात देंगे। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से राज्य में 26,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा तेलंगाना के निजामाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
शरद पवार ने एकनाथ शिंदे पर किया हमला
महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 24 लोगों की मौत पर बवाल मचा हुआ है। विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है। इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एकनाथ शिंदे सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि घटना सरकार की विफलताओं का पर्दाफाश करती है। पवार ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की सुरक्षा को सुनिश्चित करें। पढ़ें पूरी खबर
सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर आए डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप सोमवार सुबह न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेशी के लिए पहुंचे। पेशी के बाद अदालत से बाहर आकर उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक हमला किया जा रहा है। उन्हें प्रचार करने से रोका जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ट्रंप के खिलाफ दिवानी मुकदमा शुरू किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
बिहार सरकार ने जाति आधारित जनगणना रिपोर्ट सोमवार को जारी की, जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिगत आरक्षण को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष देश को जाति के नाम पर विभाजित करने की कोशिश कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर