लोकसभा चुनाव के छह चरण पूरे हो गए हैं। आज शाम अंतिम और सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के होशियारपुर में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की नौ और चंडीगढ़ की एक सीट शामिल हैं। इसके अलावा, रामपुर के डूंगरपुर बस्ती केस के एक और मामले में सपा नेता आजम खां को कोर्ट ने फिर झटका दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पंजाब की रैली के बाद कन्याकुमारी रवाना होंगे PM मोदी, अंतिम चरण की 57 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में पीएम मोदी और जेपी नड्डा भरेंगे हुंकार
लोकसभा चुनाव के छह चरण पूरे हो गए हैं। आज शाम अंतिम और सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के होशियारपुर में रैली को संबोधित करेंगे। रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसके बाद पीएम मोदी आज शाम को कन्याकुमारी के लिए रवाना हो जाएंगे। वे यहां एक जून की शाम तक ध्यान करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रचार पर रोक लगने से पहले पंजाब में तीन रैलियां कर लेंगे। पढ़ें पूरी खबर
डूंगरपुर के एक और मामले में आजम खां और बरकत अली दोषी करार
रामपुर के डूंगरपुर बस्ती केस के एक और मामले में सपा नेता आजम खां को कोर्ट ने फिर झटका दिया है। बुधवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें इस मामले में दोषी करार दिया है। सजा आज सुनाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
अंतिम चरण की आठ राज्यों की 57 सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार
लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान हो चुका है। एक जून को सातवें चरण के मतदान होंगे, जिसका प्रचार आज शाम थम जाएगा। सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की चार, पश्चिम बंगाल की नौ और चंडीगढ़ की एक सीट शामिल हैं। एनडीए और इंडिया गठबंधन के लिए यही दौर अंतिम और यही दौर भारी रहने वाला है। पढ़ें पूरी खबर
गर्म द्वीपों के शहर में तब्दील हो रही है देश की राजधानी
राजधानी गर्म द्वीपों का शहर बनती जा रही है। इसके तापमान में बीते एक दशक में औसत सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2014 की मई में अमूमन 30-33 डिग्री तक गर्म रहने वाली दिल्ली मई 2024 में 40 डिग्री तक गर्म है। इससे अभी राहत के भी आसार नहीं हैं। पूर्वानुमान है कि जून के पहले सप्ताह तक लोग 40 डिग्री से ऊपर की तपिश झेलते रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर