{"_id":"65c2da0fed90a82197002fc9","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-7-february-2024-updates-on-amar-ujala-2024-02-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी का दूसरा दिन; जंतर-मंतर पर कर्नाटक और केरल सरकार का प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी का दूसरा दिन; जंतर-मंतर पर कर्नाटक और केरल सरकार का प्रदर्शन
Wed, 07 Feb 2024 06:47 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 07 Feb 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार भाजपा के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखा रही है। केंद्र सरकार पर आर्थिक अत्याचार और नाइंसाफी के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई वाली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन की योजना बनाई है। वहीं, दो साल की कसरत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के पटल पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) उत्तराखंड विधेयक 2022 रखकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा, संसद के बजट सत्र में छठे दिन आज पीएम मोदी राज्यसभा में संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री उच्च सदन में मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। ज्ञानवापी मामले को लेकर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
- फोटो : social media
दिल्ली पहुंची सिद्धारमैया सरकार
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार भाजपा के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखा रही है। केंद्र सरकार पर आर्थिक अत्याचार और नाइंसाफी के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई वाली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन की योजना बनाई है। सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कर्नाटक के शीर्ष कांग्रेस नेता 'चलो दिल्ली' आह्वान के तहत दिल्ली पहुंच गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

UCC: CM Pushkar Singh Dhami
- फोटो : Amar Ujala
उत्तराखंड विधानसभा में आज पास होगा यूसीसी बिल
दो साल की कसरत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के पटल पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) उत्तराखंड विधेयक 2022 रखकर इतिहास रच दिया। सदन में बिल पेश करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य हो गया है। विधेयक में प्रावधान के मुताबिक, बेटा और बेटी को संपत्ति में समान अधिकार देने और लिव इन रिलेशनशिप में पैदा होने वाली संतान को भी संपत्ति का हकदार माना गया है। पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी (फाइल)
- फोटो : sansad tv youtube
संसद में PM का संबोधन
संसद के बजट सत्र में छठे दिन आज पीएम मोदी राज्यसभा में संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री उच्च सदन में मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। एक अन्य बड़ी घटना में बच्चा गुजरात के बोरवेल में गिर गया है। बचाने के प्रयास जारी हैं। तीसरी बड़ी घटना महाराष्ट्र से सामने आई। कुवैत से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पहुंची नाव मामले में मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर

Gyanvapi case
- फोटो : अमर उजाला
व्यासजी के तहखाने में पूजा के आदेश पर आज फिर सुनवाई
ज्ञानवापी मामले को लेकर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें इंतजामिया मसाजिद के वकील सैयद फरमान नकवी ने 2 फरवरी को हुई अपनी बहस को आगे बढ़ाते हुए मुस्लिम पक्ष की तरफ से व्यास जी के तहखाने में पूजा-अर्चना शुरू किए जाने के आदेश को चुनौती दी गई है। इसके अलावा जिला जज के वाराणसी के डीएम को व्यास जी के तहखाना का रिसीवर नियुक्त किए जाने के आदेश को भी चुनौती दी गई है। पढ़ें पूरी खबर