प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार, 10 जनवरी को इसका समापन करेंगी। वहीं दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की गिरफ्त में है। मौसम विभाग का कहना है कि आज राहत के आसार नहीं हैं। साथ ही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल नौ से 11 जनवरी तक न्यूयॉर्क व वाशिंगटन के दौरे पर रहेंगे। वह कारोबारी दिग्गजों के साथ बैठक करेंगे और न्यूयार्क स्थित उद्योगों का दौरा करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में आज शिरकत करेंगे पीएम, कोहरे की गिरफ्त में दिल्ली-एनसीआर
17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में आज शिरकत करेंगे पीएम
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार, 10 जनवरी को इसका समापन करेंगी। राष्ट्रपति समापन सत्र में प्रवासी भारतीयों को सम्मानित भी करेंगी। यह सम्मेलन 10 जनवरी तक चलेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
घने कोहरे की गिरफ्त में दिल्ली-एनसीआर, आज राहत नहीं
दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की गिरफ्त में है। कोहरे की चादर देर रात से ही फैली हुई है। साथ में ठंडक का भी वार है। मौसम विभाग का कहना है कि आज राहत के आसार नहीं हैं। उत्तर पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवा के चलते रविवार को दिल्ली भीषण शीत लहर की चपेट में रही।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का अमेरिका दौरा आज से
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल नौ से 11 जनवरी तक न्यूयॉर्क व वाशिंगटन के दौरे पर रहेंगे। अमेरिका की यात्रा के पहले चरण में गोयल बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात करेंगे। वह कारोबारी दिग्गजों के साथ बैठक करेंगे और न्यूयार्क स्थित उद्योगों का दौरा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दुर्लभ रोगों से पीड़ित मरीज, मदद की दरकार
इन दिनों दुर्लभ रोगों से पीड़ित मरीज मर्ज के साथ-साथ दूसरी पीड़ाओं से भी गुजर रहे हैं। सरकार ने इनकी मदद के लिए राष्ट्रीय दुर्लभ रोग नीति 2021 लागू की है जिसके तहत रोगी को इलाज के लिए 50 लाख तक की मदद मिल सकती है
यहां पढ़ें पूरी खबर...