{"_id":"63ba7680aa952e40a00aa238","slug":"comet-last-visible-during-ice-age-will-be-visiting-earth-know-interesting-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Comet: धरती की तरफ आ रहा हिमयुग का धूमकेतु, 50 हजार साल बाद दिखेगा अद्भुत दृश्य, रात में होगा दिन!","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Comet: धरती की तरफ आ रहा हिमयुग का धूमकेतु, 50 हजार साल बाद दिखेगा अद्भुत दृश्य, रात में होगा दिन!
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 08 Jan 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धरती की तरफ आ रहा हिमयुग का धूमकेतु
- फोटो : iStock
Link Copied
Comet: सितारों की दुनिया में हैरान करने वाली कई घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन इस बार करीब 50 हजार साल बाद अंतरिक्ष में बेहद अजीबोगरीब घटना होने जा रही है। दरअसल, 1 फरवरी की रात को बेहद अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इस रात आसमान में कुछ दिन जैसा नजारा देखने को मिलेगा। यह घटना 50 हजार साल में पहली बार होने जा रही है। खास बात ये है कि अगर आपके इलाके का आसमान उस समय साफ रहा तो आप इसे अपनी नंगी आंखों से भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको किसी दूरबीन या टेलिस्कोप की जरुरत नहीं पड़ेगी। लेकिन इस नजारे का लुत्फ उठाना के लिए आपको ठंड में खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ेगी। असल में यह एक धूमकेतु है, जो इससे पहले हिमयुग में आया था। इसका नाम C/2022 E3 (ZTF) है। इससे पहले यह 50 हजार साल पहले अपर पेलियोलिथिक काल (Upper Paleolithic Period) में आया था, जब इंसानों की आधुनिक प्रजाति (होमो सेपियंस) भी नहीं थे।
Trending Videos
2 of 5
धरती की तरफ आ रहा हिमयुग का धूमकेतु
- फोटो : iStock
इस धूमकेतु को पिछले साल मार्च में खोजा गया था, जिसके बाद से लगातार कैलिफोर्निया की ज्विकी ट्रांसजिएंट फैसिलिटी के वैज्ञानिकों द्वारा ट्रैक किया जा रहा है। हमारे सौर मंडल की बाहरी सर्किल से यात्रा करने के बाद यह धूमकेतु 12 जनवरी को सूर्य के सबसे करीब से गुजरेगा और 1 फरवरी को पृथ्वी के सबसे पास देखा जाएगा, जब यह धूमकेतु अपने पूरे शबाब पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
धरती की तरफ आ रहा हिमयुग का धूमकेतु
- फोटो : iStock
इस दौरान इससे निकलने वाली रोशनी रात में दिन जैसा उजाला कर सकती है। ज्विकी ट्रांसिएंट फैसिलिटी में काम करने वाले कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में फिजिक्स के प्रोफेसर थॉमस प्रिंस का कहना है कि यह धूमकेतु पृथ्वी के सबसे करीब आने पर सबसे चमकीला होने वाला है।
4 of 5
धरती की तरफ आ रहा हिमयुग का धूमकेतु
- फोटो : iStock
इसके अलावा पेरिस ऑब्जर्वेटरी के एक खगोल वैज्ञानिक निकोलस बीवर ने अनुमान लगाते हुए बताया कि, बर्फ और धूल से बने और हरे रंग की रोशनी का उत्सर्जन करने वाले इस धूमकेतु का व्यास (डाइमीटर) करीब एक किलोमीटर है।
विज्ञापन
5 of 5
धरती की तरफ आ रहा हिमयुग का धूमकेतु
- फोटो : iStock
C/2022 E3 धूमकेतु NEOWISE की तुलना में काफी छोटा बताया जा रहा है। दरअसल, NEOWISE आखिरी धूमकेतु था, जिसे बिना किसी सहायता के नंगी आंखों से देखा गया था, जो मार्च 2020 में पृथ्वी के पास से गुजरा था। इससे पहले 1997 में हेल-बोप धूमकेतु पृथ्वी के पास से गुजरा था। इसका संभावित व्यास करीब 60 किलोमीटर था। हेल-बोप धूमकेतु कई दशकों में सबसे ज्यादा चमकदार और 20वीं सदी में सबसे अधिक अवलोकित किया गया था। इसे नग्न आंखों से 18 महीने तक देखा गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।