सब्सक्राइब करें

Top News: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजे आज, कड़ाके की ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत; मचाडो ने ट्रंप को दिया नोबेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 16 Jan 2026 06:32 AM IST
विज्ञापन
top news headlines east west north south state politics world delhi weather trump on iran greenland
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे, जिसमें बृहन्मुंबई नगर निगम समेत 29 महानगरपालिकाओं की राजनीतिक दिशा तय होगी। वहीं उत्तर और पूर्वी भारत में कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है, जिससे शीतलहर और घना कोहरा जारी रहेगा। उधर, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप को प्रतीकात्मक रूप से अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया। व्हाइट हाउस ने कहा कि ईरान में ट्रंप प्रशासन की चेतावनी के बाद 800 फांसी की रोक लगी और कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार हैं। ग्रीनलैंड को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका ग्रीनलैंड का अधिग्रहण करे। वहीं, भारत में जनगणना का पहला चरण एक अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें 18 भाषाओं में 32 लाख से ज्यादा निर्देश पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की निकासी उड़ान आज रवाना होगी। दिल्ली में जाम कम करने के लिए पहली बार राइट-लेफ्ट पार्किंग ट्रायल शुरू किया गया।  अब गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा की सुविधा शुरू की गई है। उधर, महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर पहली जीत हासिल की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
top news headlines east west north south state politics world delhi weather trump on iran greenland
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव के नतीजों का पल-पल का अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Maharashtra Municipal Election Results 2026 LIVE: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजे आज, एग्जिट पोल में भाजपा आगे
महाराष्ट्र की शहरी राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है। महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव गुरुवार (15 जनवरी) को संपन्न हुए, जिसके नतीजे शुक्रवार यानी आज (16 जनवरी) घोषित किए जाएंगे। चार साल की देरी से हुए बीएमसी चुनाव के नतीजों पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। मतगणना से पहले महाराष्ट्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बीएमसी चुनाव में 227 सीटों के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से 879 महिलाएं और 821 पुरुष हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
top news headlines east west north south state politics world delhi weather trump on iran greenland
ठंड से बचने के लिए चेहरे को स्कार्फ से ढक्कर जाती युवतियां - फोटो : संवाद
Weather: उत्तर भारत में हाड़ कंपाती सर्दी, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट; कई राज्यों में एक हफ्ते तक सताएगा कोहरा
देश का पूरा उत्तर व पूर्वी इलाका हाड़ कंपाती ठंड की चपेट में है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों तक पहाड़ों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगह बर्फबारी भी होने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में भी बारिश-बूंदाबांदी होने से कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति रहेगी। वहीं, एक सप्ताह तक उत्तर और पूर्व के कई राज्यों में घने से बेहद घना कोहरा मुश्किल बढ़ाएगा। पढ़ें पूरी खबर
top news headlines east west north south state politics world delhi weather trump on iran greenland
मारिया कोरिना मचाडो - फोटो : एक्स/मारिया कोरिना मचाडो
US: मारिया कोरिना मचाडो ने ट्रंप को दिया अपना नोबेल पुरस्कार, राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के बाद कही ये बात
वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रतीकात्मक तौर पर अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया है। यह मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई थी। वॉशिंगटन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मचाडो ने बताया कि उन्होंने यह पदक राष्ट्रपति ट्रंप को सौंपा। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि ट्रंप ने इसे स्वीकार किया या नहीं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
top news headlines east west north south state politics world delhi weather trump on iran greenland
कैरोलिन लेविट, प्रेस सचिव, व्हाइट हाउस - फोटो : एएनआई (फाइल)
Iran Unrest: 'ट्रंप की चेतावनी पर ईरान ने रोकीं 800 लोगों की फांसी', व्हाइट हाउस बोला- हालात पर रखें हैं नजर
ईरान में सत्ताविरोधी प्रदर्शनों को कुचलने के लिए खामेनेई शासन ने दमन के हरसंभव तरीके अपनाए हैं। प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों लोगों को फांसी दिए जाने की संभावना है। वहीं, हजारों की संख्या में लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं। इस बीच ट्रंप प्रशासन ने दावा किया है कि ईरान में कल होने वाली 800 फांसी की सजाओं के अमल पर रोक लग गई है। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed