{"_id":"652cd89503f8b244400f0c08","slug":"trinamool-congress-mp-mahua-moitra-profile-bjp-mp-nishikant-dubey-2023-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahua Moitra: जाने कौन हैं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा? जिनपर भाजपा सांसद ने लगाया रिश्वत लेने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahua Moitra: जाने कौन हैं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा? जिनपर भाजपा सांसद ने लगाया रिश्वत लेने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:08 PM IST
सार
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का जन्म कोलकाता में हुआ था। कोलकाता में हायर एजुकेशन पूरा करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए महुआ अमेरिका चली गई। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह लंदन की प्रतिष्ठित बैंकिंग कंपनी में नौकरी करने लगी।
विज्ञापन
1 of 6
Mahua Moitra
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस की संसद महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक जांच समिति गठित करने और उन्हें सदन से 'तत्काल निलंबित' करने की मांग की है। निशिकांत दुबे द्वारा लगाए गए इस आरोप के बाद भाजपा और टीएमसी के बीच रणनीतिक घमाशान शुरू हो गया। यह कोई पहली बार ऐसा नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई बार टीएमसी सांसद चर्चा में रह चुकी है।
कौन है महुआ मोइत्रा
2 of 6
Mahua Moitra
- फोटो : Social Media
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का जन्म कोलकाता में हुआ था। कोलकाता में हायर एजुकेशन पूरा करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए महुआ अमेरिका चली गई। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह लंदन की प्रतिष्ठित बैंकिंग कंपनी में नौकरी करने लगी। देखते ही देखते वह कम समय में ही इस कंपनी की वाइस प्रसिडेंट भी बन गई। इसी दौरान महुआ ने अपनी इतनी अच्छी नौकरी को छोड़कर बंगाल की राजनीति से जुड़ने का फैसला किया।
नौकरी छोड़कर बंगाल की राजनीति से जुड़ी महुआ मोइत्रा
3 of 6
Mahua Moitra
- फोटो : Social Media
लंदन की बैंकिंग कंपनी की नौकरी छोड़कर महुआ वापस बंगाल लौटी। उन्होंने साल 2016 विधानसभा चुनाव में करीमपुर सीट से चुनाव लड़ी और जीत हासिल की। इसके बाद साल 2019 में महुआ पहली बार टीएमसी के टिकट पर लोकसभा पहुंची। उन्होंने भाजपा के कल्याण चौबे को 63 हजार मतों से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चा में महुआ मोइत्रा
4 of 6
Mahua Moitra
- फोटो : Social Media
टीएमसी सांसद अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती है। इस बार भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। इसके साथ उन्होंने टीएमसी सांसद और व्यापारी के बीच नकद और उपहारों के आदान प्रदान होने का भी दावा किया है। उन्होंने बताया कि संसद में सवाल पूछने के लिए टीएमसी सांसद और व्यवसायी के बीच पैसों और उपहार का आदान प्रदान होता है। निशिकांत दुबे ने लोकसभा ओम बिरला को पत्र लिखकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ जांच समिति गठित करने और उन्हें सदन से 'तत्काल निलंबित' करने की मांग की है।
विज्ञापन
निशिकांत दुबे के आरोप
5 of 6
Mahua Moitra
- फोटो : Social Media
ओम बिरला को पत्र लिखकर निशिकांत दुबे ने कहा जब भी संसद सत्र होता है, महुआ मोइत्रा और वरिष्ठ तृणमूल सांसद सौगत रॉय के नेतृत्व में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) की चिल्लाने वाली ब्रिगेड, किसी न किसी बहाने से हर किसी के साथ लगातार दुर्व्यवहार कर सदन की कार्यवाही को बाधित करने की आदत रखती है। हैरान करने वाली इस रणनीति के तहत महुआ अन्य सदस्यों के बहस करने के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करती हैं, जबकि अन्य सांसद आम लोगों के मुद्दों और सरकार की नीतियों पर चर्चा करना चाहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।