फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: गाजा के अस्पतालों में सिर्फ दो दिन का ईंधन तो वहीं शवों को दफनाने के लिए जगह नहीं, बंगाल जाएंगे शाह

Mon, 16 Oct 2023 07:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 16 Oct 2023 07:14 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 october 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस्राइल की तरफ से आतंकी संगठन हमास के खात्मे के लिए उठाए गए कठोर कदमों से गाजा के नागरिकों के साथ-साथ अस्पतालों के सामने भी ईंधन व अन्य आपूर्तियों का संकट पैदा हो गया है। वहीं, भले ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल होगा, लेकिन उससे पहले कोलकाता में उसी थीम पर बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को करेंगे। इसके अलावा, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा सहित संसद से निलंबित किए जा चुके आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी सोमवार को सुनवाई होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 october 2023 Updates On Amar Ujala
गाजा में इस्राइल का हवाई हमला - फोटो : पीटीआई

गाजा के अस्पतालों में बचा सिर्फ दो दिन का ईंधन
इस्राइल की तरफ से आतंकी संगठन हमास के खात्मे के लिए उठाए गए कठोर कदमों से गाजा के नागरिकों के साथ-साथ अस्पतालों के सामने भी ईंधन व अन्य आपूर्तियों का संकट पैदा हो गया है। घायलों व अन्य मरीजों से अटे पड़े गाजा के अस्पतालों ने रविवार को चेताया है कि अगर ईंधन व अन्य आपूर्तियां खत्म हो गईं, तो हजारों लोग बेमौत मारे जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 october 2023 Updates On Amar Ujala
राम मंदिर की तर्ज पर बना पंडाल। - फोटो : ANI

श्रीराम मंदिर की तर्ज पर बनाए गए पंडाल, गृहमंत्री शाह आज करेंगे उद्घाटन
भले ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल होगा, लेकिन उससे पहले कोलकाता में उसी थीम पर बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को करेंगे। इसके लिए संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा समिति के आयोजकों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इस बार पं. बंगाल के कलाकारों ने पंडालों में विश्वकप के थीम को भी उकेरा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 october 2023 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और राघव चड्ढा के मामले पर सुनवाई आज
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा सहित संसद से निलंबित किए जा चुके आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी सोमवार को सुनवाई होगी।  राज्यसभा से अनिश्चितकाल के लिए निलंबन के खिलाफ दायर राघव चड्ढा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। वहीं, पवन खेड़ा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 october 2023 Updates On Amar Ujala
बबलू श्रीवास्तव को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अपहरण कांड में आज माफिया बबलू श्रीवास्तव की अदालत में पेशी
व्यापारी पंकज महिंद्रा अपहरण कांड के आरोपी माफिया बबलू श्रीवास्तव की आज प्रयागराज अदालत में पेशी है। उसे कल बरेली पुलिस की कस्टडी में प्रयागराज भेजा गया था। आज प्रयागराज कोर्ट में उसकी पेशी कराई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed