{"_id":"6437ab7edc3ece1b1e0de0a9","slug":"umesh-pal-murder-case-from-atiq-ashraf-to-asad-and-shaista-story-of-big-characters-of-umesh-pal-murder-case-2023-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Umesh Pal Murder Case: अतीक, अशरफ से असद और शाइस्ता तक, जानें उमेश पाल हत्याकांड के सात बड़े किरदारों की कहानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Umesh Pal Murder Case: अतीक, अशरफ से असद और शाइस्ता तक, जानें उमेश पाल हत्याकांड के सात बड़े किरदारों की कहानी
Thu, 13 Apr 2023 02:01 PM IST
हिमांशु मिश्रा
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 13 Apr 2023 02:01 PM IST
सार
24 फरवरी 2023 को दिन दहाड़े उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उमेश पाल के साथ उनके दो सुरक्षाकर्मी भी मारे गए थे। आज हम आपको इस हत्याकांड से जुड़े सात अहम किरदारों की कहानी बताएंगे। ये सभी अतीक अहमद के परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन
अतीक अहमद और उसका परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमेश पाल हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गुरुवार को पुलिस ने प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में पेश किया। करीब पौन घंटे तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस बीच, इस हत्याकांड के आरोपी और अतीक अहमद के बेटे को भी यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया।
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड की वायरल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
पहले उमेश पाल हत्याकांड के बारे में जान लीजिए
पेशे से वकील रहे उमेश पाल की 24 फरवरी 2023 को दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस दौरान बदमाशों ने उनके साथ दो सुरक्षाकर्मियों को भी मार दिया था। यह घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गई थी। उमेश पाल 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह थे, लेकिन मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अपनी जांच में उमेश पाल को गवाह नहीं बनाया था।
24 फरवरी की शाम को उमेश पाल जैसे ही अपने घर के पास पहुंचे, वैसे ही बदमाशों ने पहले तो उनकी कार पर गोलियां चलाईं। उसके बाद जब वो अपने गनर के साथ घर की ओर भागे, तो बदमाशों ने उन पर दो बम फेंके। तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उमेश पाल और उनके गनर संदीप मिश्रा की मौत हो गई। बाद में दूसरे गनर राघवेंद्र सिंह की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, उसके भाई और पूर्व विधायक अशरफ, बेटे असद समेत 18 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें असद (एनकाउंटर में ढेर) , सदाकत, अरमान, विजय चौधरी उर्फ उस्मान (एनकाउंटर में मारा गया), अरबाज (एनकाउंटर में मारा गया), साबिर, कैस अहमद (ड्राइवर, फिलहाल जेल में है), राकेश (हथियार और पैसे बरामद हुए), अरशद कटरा, नियाज (जिसने रेकी की थी), इकबाल अहमद (रेकी करने का आरोप), शाहरुख, (अतीक का नौकर जिसे जेल भेजा जा चुका है), डॉक्टर अखलाक और उसकी पत्नी (अतीक की बहन और बहनोई) भी शामिल हैं। इसके अलावा कई अतीक के अन्य चारों बेटे और कुछ अज्ञात लोगों का भी नाम एफआईआर में था।

Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
अब तक आठ गिरफ्तार हुए, छह नामजद आरोपी अब भी फरार
उमेश पाल हत्याकांड मामले में कुल आठ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है और छह नामजद अभियुक्त फरार चल रहे हैं। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर इस हत्याकांड की साजिश करने का आरोप है। अतीक पहले से साबरमती जेल में अन्य मामले में बंद था जिसे पुलिस प्रयागराज लेकर आई है। उसका भाई अशरफ बरेली जेल में है। इसे भी पुलिस प्रयागराज लाई है।
प्रयागराज पुलिस को अभी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, उसके बेटे असद की तलाश है। शाइस्ता परवीन पर पहले 25 हजार का इनाम घोषित था जिसे दोगुना कर 50 हजार कर दिया गया है। अदालत ने शाइस्ता परवीन की अग्रिम जमान भी खारिज कर दी है। वहीं, अतीक के बेटे मोहम्मद असद के साथ अरमान, गुलाम, 'बमबाज' गुड्डू मुस्लिम पर पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा है। आज पुलिस ने असद और गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया।

अतीक अहमद
- फोटो : अमर उजाला
अब उन किरदारों को जान लीजिए जो इस हत्याकांड में सबसे अहम हैं
1. अतीक अहमद: माफिया अतीक अहमद इस समय गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। फूलपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद अतीक अहमद पर बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज हैं। अतीक का नाम बसपा विधायक राजू पाल की हत्या में सामने आया था। बताया गया कि राजू पाल हत्याकांड में अतीक अहमद ने उमेश पाल का अपहरण किया था। उमेश की हत्या की साजिश रचने का आरोप भी अतीक पर ही है।

अशरफ
- फोटो : अमर उजाला
2. अशरफ अहमद: इस मामले में दूसरा अहम किरदार अतीक का छोटा भाई अशरफ है। अशरफ बरेली के जेल में बंद है। आरोप है कि अतीक के कहने पर अशरफ ने बरेली जेल से पूरी साजिश रची। बरेली जेल में अतीक भी रह चुका है। अशरफ ने ही शूटरों की टीम तैयार की थी।