Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Weather News IMD Rain snowfall Prediction six days crucial in Jammu Kashmir Uttarakhand Himachal other states
{"_id":"67b26cdf0d1cab47fc0b49b4","slug":"weather-news-imd-rain-snowfall-prediction-six-days-crucial-in-jammu-kashmir-uttarakhand-himachal-other-states-2025-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather News: करवट बदलेगा मौसम; जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड, हिमाचल तक छह दिन बारिश व बर्फबारी के आसार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather News: करवट बदलेगा मौसम; जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड, हिमाचल तक छह दिन बारिश व बर्फबारी के आसार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 17 Feb 2025 04:25 AM IST
सार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 19 फरवरी के दौरान पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी छिटपुट वर्षा हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को पंजाब और हरियाणा, 20 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने के आसार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है, खासतौर पर पश्चिमी हिमालयी राज्यों में है। सोमवार और मंगलवार को एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 22 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 19 फरवरी तक उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 17 से 19 फरवरी के दौरान पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी छिटपुट वर्षा हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को पंजाब और हरियाणा, 20 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में गरज के साथ हारिश हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि 18 फरवरी को सक्रिय होने वाला पश्चिम विक्षोभ क्रमश : पूरब की तरफ बढ़ेगा और इसके प्रभाव से 19 से 22 फरवरी के दौरान गंगीय बंगाल में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 19 से 21 फरवरी के दौरान ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।
2 of 5
लाहौल-स्पीति में बर्फबारी का नजारा।-वीडियो ग्रैब
ताबो में पारा शून्य से नीचे
ताबो में न्यूनतम तापमान -6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। ऊना, बिलासपुर, मंडी, चंबा, सोलन और सिरमौर में यह चार से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में यह - 3 से -7 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा। कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री अधिकतम रहा। वहीं, दूसरी ओर किसान और बागवान बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बारिश न होने से किसान और बागवान परेशान हैं। फसलों पर संकट के बादल गहरा गए हैं।
3 of 5
हिमाचल में मौसम बिगड़ने के आसार।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में 19-20 के लिए यलो अलर्ट
शिमला स्थित आईएमडी के स्थानीय केंद्र ने हिमाचल में 19 व 20 फरवरी को गरज के साथ वर्षा और बिजली गिरने की संभावना जताई है और यलो अलर्ट जारी किया है। 18, 21 और 22 फरवरी को जनजातीय लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों व चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। रविवार को रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उत्तराखंड का मौसम (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में भी बढ़ी ठंड
उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद बीते शनिवार को हुई बारिश-बर्फबारी का असर रविवार को भी दिखा। सर्द हवाएं चलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंडी महसूस की गई। दोपहर बाद बदले मौसम से रात का पारा भी गिर गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
5 of 5
ग्लेशियर (प्रतीकात्मक)
- फोटो : Istock
ग्लेशियरों को रिचार्ज कर गई बर्फबारी
भले ही प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी में देरी हुई हो लेकिन बीते शनिवार को हुई बर्फबारी उत्तराखंड के ग्लेशियरों को रिचार्ज कर गई। प्रो. विश्वंभर प्रसाद सती ने कहा, 15 फरवरी को अच्छी बर्फबारी हुई है। इसका सीधा लाभ हमारे ग्लेशियर को मिलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।