Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
West Bengal Municipal Election 2022: Voting Begins For Four Municipalities, Chandannagar, Bidhannagar, Siliguri, Asansol
{"_id":"620721fc4f42f35179359d0d","slug":"west-bengal-civic-polls-voting-begins-for-four-municipalities-chandannagar-bidhannagar-siliguri-asansol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"West Bengal Municipal Chunav: एक महीने बाद आखिरकार शुरू हुए मतदान, तस्वीरों में देखें वोटरों में उत्साह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal Municipal Chunav: एक महीने बाद आखिरकार शुरू हुए मतदान, तस्वीरों में देखें वोटरों में उत्साह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:27 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी, चंदननगर, आसनसोल व विधाननगर नगर पालिकाओ के लिए मतदान चल रहा है। पहले ये चुनाव 22 जनवरी को होना था।
विज्ञापन
1 of 6
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरेाना के चलते पश्चिम बंगाल में लंबित नगर पालिका चुनाव आज से शुरू हो गए। आज चार नगर पालिकाओं के लिए मतदान हो रहा है। इसमें सिलीगुड़ी, चंदननगर, आसनसोल व विधाननगर नगर पालिकाओ के लिए मतदान चल रहा है।
2 of 6
विधाननगर में मतदान केंद्र पर वोटिंग की तैयारी
- फोटो : ANI
इससे पहले, चार नगर पालिकाओं के लिए निकाय चुनाव 22 जनवरी को होने थे, लेकिन राज्य में बढ़ते कोविड -19 मामलों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने कोलकाता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद चुनाव स्थगित कर दिया था।
3 of 6
सिलीगुड़ी में मतदान केंद्र के बाहर लाइन
- फोटो : ANI
न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी की गई तस्वीरों के मुताबिक, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। विधाननगर में कई जगहों पर वोटिंग शुरू भी हो गई है। लोगों की थर्मल चेकिंग व सैनिटाइजेशन के बाद उन्हें मतदान करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वोट डालते लोग
- फोटो : ANI
27 फरवरी से नगर निकाय चुनाव
पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग (डब्ल्यूबीएसईसी) ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर राज्य की 108 नगर पालिकाओं के चुनाव 27 फरवरी को कराने की घोषणा की। हालांकि, अधिसूचना में मतगणना की तारीख का जिक्र नहीं है, जिसकी घोषणा अधिकारियों ने बाद में की।
विज्ञापन
5 of 6
मतदान केंद्र के बाहर लाइन
- फोटो : ANI
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा 108 नगर पालिकाओं के चुनाव 27 फरवरी को होंगे। मतगणना की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 8 मार्च तक पूरी हो जाएगी। गौरतलब है कि 112 अन्य नागरिक निकायों के साथ कोलकाता नगर निगम के चुनाव अप्रैल-मई 2020 में होने थे। COVID-19 महामारी के कारण यह स्थगित कर दिया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।