सब्सक्राइब करें

T. Raja: 43 केस, इनमें 17 धार्मिक उन्माद फैलाने के, जानें गिरफ्तार भाजपा विधायक टी राजा के बारे में सबकुछ

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 23 Aug 2022 12:32 PM IST
सार

भाजपा विधायक टी राजा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। आरोप है कि इस वीडियो में उन्होंने नुपुर शर्मा का समर्थन करते हुए पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित टिप्पणी की। उनका यह पोस्ट वायरल हो गया। इसके बाद तेलंगाना के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन शुरू हो गए।

विज्ञापन
Who is BJP MLA T. Raja, who is arrested for controversial remark on Prophet Muhammad,know the full story
भाजपा विधायक टी राजा - फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजा पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। पुलिस ने टी राजा के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर भी दर्ज की है। सारा विवाद राजा के एक वीडियो से शुरू हुआ है, जो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। 


टी राज कौन हैं? राजा ने राजनीति कैसे शुरू की? विवाद किस बात पर हो रहा है? सोशल मीडिया पोस्ट से बात गिरफ्तारी तक कैसे पहुंची? आइए जानते हैं...
 
Trending Videos
Who is BJP MLA T. Raja, who is arrested for controversial remark on Prophet Muhammad,know the full story
टी राजा को गिरफ्तार कर लिया गया। - फोटो : अमर उजाला
टी राजा की गिरफ्तारी क्यों हुई? 
भाजपा विधायक टी राजा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। आरोप है कि इस वीडियो में उन्होंने नुपुर शर्मा का समर्थन करते हुए पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित टिप्पणी की। उनका यह पोस्ट वायरल हो गया। इसके बाद तेलंगाना के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन शुरू हो गए। देर रात में दबीरपुरा, भवानी नगर, मिचौक, रेनबाजार में लोग पुलिस स्टेशनों में पहुंच गए ओर प्रदर्शन करने लगे। 

इसके बाद भाजपा विधायक टी राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी पी साई चैतन्य ने बताया, बड़ी संख्या में लोगों ने बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि भाजपा विधायक ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इसके बाद उनके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is BJP MLA T. Raja, who is arrested for controversial remark on Prophet Muhammad,know the full story
मुनव्वर फारुकी - फोटो : सोशल मीडिया
विवाद कहां से शुरू हुआ
कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने एक शो के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली टिप्पणियां की थीं। इसके बाद टी राजा ने मुनव्वर फारुकी को भी कथित तौर पर धमकी दी। उन्होंने उनके शो को भी रद्द करने की मांग की। शुक्रवार को जब टी राजा मुनव्वर फारुकी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया गया था। 
 
Who is BJP MLA T. Raja, who is arrested for controversial remark on Prophet Muhammad,know the full story
भाजपा विधायक टी राजा - फोटो : अमर उजाला
कौन हैं टी राजा?
टी राजा का जन्म 15 अप्रैल 1977 को हैदराबाद में हुआ। 45 साल के टी राजा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत तेलुगु देशम पार्टी से की। 2014 में घोसमहल से वह पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए। 2018 में दूसरी बार जीत हासिल की। राजा के पास कुल 3.31 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। 2018 चुनाव में राजा ने 45.2 प्रतिशत मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। 
 
विज्ञापन
Who is BJP MLA T. Raja, who is arrested for controversial remark on Prophet Muhammad,know the full story
टी राजा - फोटो : अमर उजाला
43 मुकदमे, 16 में चार्जशीट फाइल हो चुकी
विधायक टी राजा पहले भी विवादों में रहे हैं। 2018 में टी राजा सिंह की ओर से दाखिल हलफनामे के मुताबिक, उनके खिलाफ अब तक कुल 43 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें 16 पर चार्जशीट फाइल हो चुकी है। राजा पर धार्मिक उन्माद फैलाने के 17 मामले पहले से ही दर्ज हैं। नौ मामले धार्मिक भावनाओं को आहत करने के हैं। उनके ऊपर आगजनी, दंगा समेत कई तरह के गंभीर आरोप पहले से ही लग चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed