{"_id":"630c7548a1cfec577b2c5a8d","slug":"who-will-be-new-congress-president-know-more-about-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Congress: 137 साल में 56 नेताओं ने संभाली कांग्रेस की कमान, जानें इस बार कौन बन सकता है पार्टी का अध्यक्ष?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: 137 साल में 56 नेताओं ने संभाली कांग्रेस की कमान, जानें इस बार कौन बन सकता है पार्टी का अध्यक्ष?
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:35 PM IST
सार
कांग्रेस की स्थापना 1885 में हुई थी। वोमेश चंद्र बनर्जी को पार्टी का पहला अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद से अब तक पार्टी को 57 अध्यक्ष मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा 45 साल तक पार्टी की कमान नेहरु-गांधी परिवार के पास ही रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस में जारी उठापठक के बीच पार्टी हाईकमान ने अध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 17 अक्तूबर को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। 19 अक्तूबर को नतीजा आएगा। चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 24 सितंबर से 30 सितंबर तक इसके लिए नामांकन दाखिल किया जा सकेगा।
Trending Videos
एओ ह्यूम, कांग्रेस संस्थापक
- फोटो : अमर उजाला
स्थापना की कहानी क्या है?
कांग्रेस की स्थापना थियिसोफिकल सोसायटी के प्रमुख सदस्य रहे एओ ह्यूम ने 28 दिसंबर 1885 में की। स्थापना के वक्त ह्यूम के साथ 72 और सदस्य थे। पार्टी के गठन के बाद ह्यूम संस्थापक महासचिव बने और वोमेश चंद्र बनर्जी को पार्टी का पहला अध्यक्ष नियुक्त गया। इसके बाद से अब तक पार्टी को 56 अध्यक्ष मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा 45 साल तक पार्टी की कमान नेहरु-गांधी परिवार के पास ही रही है।

वोमेश चंद्र बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला
1885-1900 तक कौन-कौन रहा अध्यक्ष
1. वोमेश चंद्र बनर्जी
2. दादा भाई नौरोजी
3. बदरुद्दीन तैयबजी
4. जॉर्ज येलू
5. सर विलियम वेडरबर्न
6. फेरोजेशा मेहता
7. अल्फ्रेड वाब
8. सुरेंद्रनाथ बनर्जी
9. रहिमुतुल्लाह एम सयानी
10. सी शंकरन नायर
11. एनजी चंदवारकर
12. पी अनंदा चार्लू
13. सरोजनी नायडू
1. वोमेश चंद्र बनर्जी
2. दादा भाई नौरोजी
3. बदरुद्दीन तैयबजी
4. जॉर्ज येलू
5. सर विलियम वेडरबर्न
6. फेरोजेशा मेहता
7. अल्फ्रेड वाब
8. सुरेंद्रनाथ बनर्जी
9. रहिमुतुल्लाह एम सयानी
10. सी शंकरन नायर
11. एनजी चंदवारकर
12. पी अनंदा चार्लू
13. सरोजनी नायडू
पंडित जवाहर लाल नेहरु और इंदिरा गांधी
- फोटो : अमर उजाला
1919 तक नहीं था नेहरु-गांधी परिवार का ज्यादा दखल
1885 से लेकर 1919 तक कांग्रेस में नेहरु-गांधी परिवार का कांग्रेस में ज्यादा दखल नहीं था। इसके बाद 1919 में कांग्रेस पार्टी के अमृतसर अधिवेशन में मोती लाल नेहरु को नया अध्यक्ष चुना गया। 1928 में उन्हें कलकत्ता के अधिवेशन में फिर से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके अगले ही साल कांग्रेस की कमान मोती लाल नेहरु के बेटे पं. जवाहर लाल नेहरू को मिल गई। लगातार दो साल उन्होंने कमान संभाली, फिर सरदार वल्लभ भाई पटेल को नया अध्यक्ष चुन लिया गया।
1936 और 1937 में जवाहर लाल नेहरु फिर से अध्यक्ष बनाए गए। देश की आजादी के बाद 1951 में फिर से कांग्रेस की कमान पं. जवाहर लाल नेहरु को मिली। इस बार वो लगातार चार साल तक अध्यक्ष बने रहे।
1959 में कांग्रेस में इंदिरा गांधी की एंट्री हुई और वह अध्यक्ष बनीं। 1960 में इंदिरा के हाथ से कांग्रेस की कमान नीलम संजीव रेड्डी के पास चली गई। 1978 से 1983 तक फिर से इंदिरा अध्यक्ष रहीं। 1985 में कांग्रेस की कमान राजीव गांधी को मिली और छह साल तक उन्होंने कुर्सी संभाली। 1998 में सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2017 तक वह 19 साल तक पार्टी की टॉप लीडर बनी रहीं। 2017 में सोनिया ने बेटे राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंप दी। हालांकि कई राज्यों और लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल ने 2019 में अध्यक्ष पद छोड़ दिया। तब से सोनिया गांधी ही पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी हुई हैं।

ये लोग कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।
- फोटो : अमर उजाला
1900-1947 : नेहरु परिवार के पास पहुंची कमान
14. दीनशॉ इडूलजी वाचा
15. लाल मोहन घोस
16. श्रीहेनरी कॉटन
17. गोपाल कृष्ण गोखले
18. मदन मोहन मालवीय
19. बिशन नारायण दार
20. नवाब सैय्यद मोहम्मद बहादुर
21. सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा
22. अंबिका चरण मजूमदार
23. एनी बेसेंट
24. सैय्यद हसन इमाम
25. मोतीलाल नेहरू (1919)
26. सी. विजय राघवाचार्य
27. हाकीम अजमल खान
28. देशबंधु चितरंजन दास
29. मौलाना अबुल कलाम आजाद
30. मोहनदास करम चंद गांधी (1924)
31. एस श्रीनिवास अय्यंगर
32. एमए अंसारी
33. वल्लभ भाई जे पटेल
34. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
35. सुभाष चंद्र बोस
36. जेबी कृपलानी
37. पं. जवाहरलाल नेहरू (1929)
38. यूएन देहबर
39. नाइली सेन गुप्ता
40. भूपेंद्र नाथ बोस
41. रघुनाथ नरसिन्हा मधुहोल्कर
42. राश बेहरी घोस
14. दीनशॉ इडूलजी वाचा
15. लाल मोहन घोस
16. श्रीहेनरी कॉटन
17. गोपाल कृष्ण गोखले
18. मदन मोहन मालवीय
19. बिशन नारायण दार
20. नवाब सैय्यद मोहम्मद बहादुर
21. सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा
22. अंबिका चरण मजूमदार
23. एनी बेसेंट
24. सैय्यद हसन इमाम
25. मोतीलाल नेहरू (1919)
26. सी. विजय राघवाचार्य
27. हाकीम अजमल खान
28. देशबंधु चितरंजन दास
29. मौलाना अबुल कलाम आजाद
30. मोहनदास करम चंद गांधी (1924)
31. एस श्रीनिवास अय्यंगर
32. एमए अंसारी
33. वल्लभ भाई जे पटेल
34. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
35. सुभाष चंद्र बोस
36. जेबी कृपलानी
37. पं. जवाहरलाल नेहरू (1929)
38. यूएन देहबर
39. नाइली सेन गुप्ता
40. भूपेंद्र नाथ बोस
41. रघुनाथ नरसिन्हा मधुहोल्कर
42. राश बेहरी घोस

कमेंट
कमेंट X