{"_id":"5a852fed4f1c1b4f588b8ab5","slug":"hrithik-roshan-will-shoot-super-30-near-jaipur-sambhar-lake-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की इस अनोखी झील में 'Super 30' के लिए शूटिंग करेंगे ऋतिक रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया की इस अनोखी झील में 'Super 30' के लिए शूटिंग करेंगे ऋतिक रोशन
Thu, 15 Feb 2018 12:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन कुछ माह पूर्व तक अपनी फिल्मों से ज्यादा अभिनेत्री कंगना रानौत को लेकर चर्चा में रहे हैं। लेकिन हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म सुपर 30 में सामने आया उनका लुक अब चर्चा का विषय बन गया है। चाहे वह फिर उनका केवल मूंछ वाला लुक हो या फिर फुल बियर्ड वाला। उनके फैंस को उनके दोनों ही लुक खासे पसंद आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुपर 30 फिल्म के वाराणासी वाले शूटिंग शेड्यूल को पूरा करने के बाद ऋतिक एक झील में शूटिंग करने पहुंचेंगे। जिसके लिए सभी पूछ रहे हैं कि आखिर कहां है वो झील जिसमें पानी नहीं है फिर भी बॉलीवुड के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।
पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है झील
2 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान में दुनिया की अनोखी झील में इस फिल्म के आगामी हिस्से की शूटिंग होगी। गुलाबी नगर से करीब 90 किलोमीटर दूर दुनिया की यह अनोखी झील हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। सफेद बर्फ सी चादर ओढ़े इस झील में अब पानी तो नहीं है, लेकिन पर्यटकों में यह झील आज भी रोमांच भर देती है। इस झील का नाम है सांभर लेक। इस झील में मुख्य रूप से नमक का उत्पादन होता है। करीब 35 किमी में फैली यह झील राजस्थान के तीन जिलों में स्थित है। यह जिले है जयपुर, अजमेर और नागौर। लेकिन इसका मुख्य हिस्सा नागौर जिले में आता है।
18 फरवरी से यहां होंगे ऋतिक
3 of 5
फाइल फोटो।
सांभर लेक बीते कई वर्षों से बॉलीवुड की पंसद रही है। जानकारी के अनुसार सुपरस्टार ऋतिक रोशन 18 फरवरी से सांभर लेक में अपनी फिल्म Super 30 की शूटिंग प्रारंभ करेंगे। विकास बहल के निर्देशन में बन रही इस इस फिल्म में ऋतिक रोशन आनंद कुमार का किरदार निभा रहे हैं। आनंद कुमार बिहार में गरीब बच्चों के लिए Super 30 के नाम से कोचिंग चलाते हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अतिरिक्त, पंकज त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन बॉलीवुड फिल्मों की हुई है शूटिंग
4 of 5
फाइल फोटो।
सांभर लेक में अब तक कई मशहूर बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। दूर से यह झील कश्मीर और हिमाचल की बर्फीली वादियों का अहसास कराती है। इस झील में अब तक पीके, गुलाल, जोधा—अकबर, रामलीला, दिल्ली-6, द्रोण व हाइवे जैसी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। गौरतलब है कि जोधा-अकबर में भी ऋतिक रोशन मुख्य किरदार में थे। इसलिए वे यहां दूसरी बार शूटिंग करने आ रहे है।
विज्ञापन
पर्यटन स्थल के रूप में हो रही विकसित
5 of 5
फाइल फोटो।
सांभर लेक से देश के कुल नौ फीसदी नमक का उत्पादन होता है। इस लेक से कुछ दूरी पर देश की नामी—गिरामी नमक बनाने वाली कंपनियों के प्लांट है। अब इस लेक को हिन्दुस्तान साल्ट्स लिमिटेड पर्यटन क्षेत्र के तौर पर भी विकसित कर रही है। इसके लिए इस लेक में पांच प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। वहीं राजस्थान सरकार भी इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।