पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajouri Terror Attack: राजोरी में सेना के कैंप पर फिदायीन हमला, दो आतंकी ढेर, सेना के 3 जवान शहीद

Thu, 11 Aug 2022 05:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 11 Aug 2022 05:46 PM IST
सार

राजोरी की दरहाल तहसील के परगाल ढोक स्थित भारतीय सेना के कंपनी ऑपरेटिंग बेस कैंप पर आतंकवादियों द्वारा किए गए फिदायीन हमले में भारतीय सेना के 3 जवान शहीद हो गए।

विज्ञापन
Rajouri Terror Attack on army camp two terrorists killed 3 army personnel martyred
राजोरी फिदायीन हमले में शहीद जवान - फोटो : सेना
जम्मू संभाग के जिला राजोरी की दरहाल तहसील के परगाल ढोक स्थित भारतीय सेना के कंपनी ऑपरेटिंग बेस कैंप पर आतंकवादियों द्वारा किए गए फिदायीन हमले में भारतीय सेना के 3 जवान शहीद हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने दो आतंकवादियों को भी मौत के घाट उतार दिया। 
Rajouri Terror Attack on army camp two terrorists killed 3 army personnel martyred
फिदायीन हमले में बरामद हथियार - फोटो : सेना

जानकारी के अनुसार, बुधवार और वीरवार की मध्य रात्रि को करीब तीन बजे जब भारतीय सेना के जवान अपने कैंप में सो रहे थे तो दो आतंकवादियों ने अंधेरे, खराब मौसम और ऊंची घणी घास का लाभ उठाते हुए कैंप पर फिदायीन हमला बोलते हुए पहले गरनेड फेंके और उसके बाद ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना के कैंप मे ड्यूटी पर तैनात जवानों ने भी मोर्चा संभाल फायरिंग शुरू कर दी और करीब तीन घंटे चली इस भीषण मुठभेड़ में भारतीय सेना ने दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।

Rajouri Terror Attack on army camp two terrorists killed 3 army personnel martyred
राजोरी फिदायीन हमले में बरामद बम - फोटो : सेना

इस भीषण गोलाबारी में भारतीय सेना के 6 जवान घायल हो गए, जिनमें से तीन जवानों ने वीरगति को प्राप्त किया, जिनकी पहचान सूबेदार राजेंद्र प्रसाद निवासी झुंझुनू, राजस्थान, राइफलमैन मनोज कुमार निवासी शाहजहांपुर, फरीदाबाद, हरियाणा और राइफलमैन लक्ष्मणन डी निवासी मदुराई, तामिलनाड़ु के रूप मे हुई है। वहीं, इस भीषण मुठभेड़ के बाद भारतीय सेना के अतिरिक्त सुरक्षा बल वहां पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी करके गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajouri Terror Attack on army camp two terrorists killed 3 army personnel martyred
Rajouri Terror Attack - फोटो : सेना

इस भीषण गोलाबारी में भारतीय सेना के 6 जवान घायल हो गए, जिनमें से तीन जवानों ने वीरगति को प्राप्त किया, जिनकी पहचान सूबेदार राजेंद्र प्रसाद निवासी झुंझुनू, राजस्थान, राइफलमैन मनोज कुमार निवासी शाहजहांपुर, फरीदाबाद, हरियाणा और राइफलमैन लक्ष्मणन डी निवासी मदुराई, तामिलनाड़ु के रूप मे हुई है। वहीं, इस भीषण मुठभेड़ के बाद भारतीय सेना के अतिरिक्त सुरक्षा बल वहां पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी करके गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed