{"_id":"64edc589cee6b3dfbc091d1b","slug":"miss-world-karolina-bielawska-visit-kashmir-photos-takes-a-shikara-ride-2023-08-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Miss World in Kashmir: कैरोलिना बिलावस्का ने जमकर निहारा धरती का स्वर्ग, शिकारा की सवारी भी की, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Miss World in Kashmir: कैरोलिना बिलावस्का ने जमकर निहारा धरती का स्वर्ग, शिकारा की सवारी भी की, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 30 Aug 2023 06:03 PM IST
सार
मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का एक दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचीं। 27 साल बाद भारत इस साल के अंत में मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता के 71वें संस्करण की मेजबानी करने जा रहा है। आखिरी बार देश ने इस कार्यक्रम की मेजबानी 1996 में की थी।
विज्ञापन
1 of 7
Karolina Bielawska in Srinagar
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
27 साल बाद भारत इस साल के अंत में मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता के 71वें संस्करण की मेजबानी करने जा रहा है। आखिरी बार देश ने इस कार्यक्रम की मेजबानी 1996 में की थी। इस आयोजन से पहले श्रीनगर में मिस वर्ल्ड पहुंचीं।
2 of 7
Karolina Bielawska
- फोटो : बासित जरगर
ये पहली बार है कि जम्मू कश्मीर में किसी जब किसी मिस वर्ल्ड विजेता और मौजूदा मिस वर्ल्ड ने धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर का दौरा किया हो। यहां उन्होने कश्मीर के संस्कृति, खान-पान और प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाया। उन्हें डल झील में शिकारे की सैर करते हुए भी देखा गया।
3 of 7
Miss World Karolina Bielawska
- फोटो : Agency
मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का, मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना और मिस वर्ल्ड इंडिया सिनी शेट्टी संग श्रीनगर में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित भी किया। भारत को मेजबान स्थल के रूप में चुनने के बारे में पूछे जाने पर बिलावस्का ने कहा कि हमने महसूस किया कि भारतीय लोग अपने आतिथ्य के लिए प्रसिद्ध हैं। हम जहां भी जाते हैं, वे हमारा बहुत अच्छे से स्वागत करते हैं और भारत बहुत विविधतापूर्ण देश है, लेकिन लोगों के दिलों में मूल्य एक जैसे हैं। यह अच्छाई और दयालुता से भरा हुआ देश है। हमें यहां वास्तव में घर जैसा महसूस हुआ।
मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने कहा कि भारत में इस कार्यक्रम की मेजबानी करना घर लौटने जैसा है क्योंकि प्रतियोगिता में देश से बहुत सारे विजेता हैं। कई देश प्रतियोगिता की मेजबानी में रुचि रखते थे क्योंकि यह एक अच्छा अवसर है लेकिन उन्होंने भारत को चुना। भारत, जिसने छह बार प्रतिष्ठित खिताब जीता है, 27 साल के बाद प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। आखिरी बार देश ने इस कार्यक्रम की मेजबानी 1996 में की थी।
पीएमई एंटरटेनमेंट केअध्यक्ष जमील सईदी ने बताया कि मिस वर्ल्ड 2023 का समापन समारोह के लिए अभी स्थान चिन्हित नहीं किया गया है। इस पर मंथन चल रहा है। इसे अंतिम रूप दिए जाने पर इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएग। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया हाउस ने बताया कि इसका समापन कश्मीर में होना है, जो कि बिल्कुल निराधार है।
विज्ञापन
5 of 7
Karolina Bielawska Kashmir Visit
- फोटो : Agency
मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी और मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना के साथ दोपहर के भोजन के बाद कश्मीरी हस्तशिल्प कला को देखा। वे सभी हस्तशिल्प देखने के लिए शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र पहुंचीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।