{"_id":"69b39e44cf2bef7d4b0b1fc4","slug":"farooq-abdullah-attack-how-did-attacker-reach-farooq-abdullah-within-impenetrable-ring-of-z-security-2026-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farooq Abdullah Attack: असंभव कैसे हो गया संभव? जेड+ सुरक्षा के अभेद्य घेरे में डॉ. फारूक तक पहुंच गया हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farooq Abdullah Attack: असंभव कैसे हो गया संभव? जेड+ सुरक्षा के अभेद्य घेरे में डॉ. फारूक तक पहुंच गया हमलावर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:26 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक के मामले में असंभव कैसे संभव हो गया? हमलावर जेड+ सुरक्षा के अभेद्य घेरे में फारूक अब्दुल्ला तक पहुंच गया। जानलेवा हमले के वाद अब सबसे बड़ा सवाल वीवीआईपी सुरक्षा में हुई भारी चूक पर खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
1 of 14
Farooq Abdullah Attack
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश की सर्वोच्च जेड प्लस सुरक्षा को भेदना आम तौर पर असंभव माना जाता है लेकिन जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक के मामले में यह असंभव, बेहद आसानी से संभव हो गया। हमलावर बिना किसी रोक-टोक के उनके पास पहुंच गया। यह वीआईपी सुरक्षा में बड़ी सेंध है।
ऐसे लगता कि सुरक्षा के लिए बनी ब्लू बुक के नियमों को ताक पर रख दिया गया। डॉ. फारूक का शादी समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम बुधवार सुबह ही बना था। उनके आने से पहले समारोह स्थल को सैनिटाइज नहीं किया गया था।
Trending Videos
2 of 14
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि घटना के वक्त मौके पर स्थानीय पुलिस नहीं थी। हमलावर का प्रयास विफल करने के बाद उसे खुद नेकां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और गाड़ी में गंग्याल थाने लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 14
शादी समारोह में पहुंचे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए थे मेटल डिटेक्टर
समारोह स्थल पर जिला पुलिस के सिक्योरिटी विंग के जवान तैनात किए गए थे। मुख्य प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे लेकिन समारोह स्थल चारों तरफ से खुला होने के कारण कोई कहीं से भी अंदर पहुंच सकता था जिसे अब सुरक्षा में लापरवाही बताया जा रहा है।
4 of 14
आरोपी कमल को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वहीं प्रशासन ने दावा किया है कि पूरे प्रोटोकॉल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री समारोह स्थल पर पहुंचे थे। इसका एक सीसीटीवी फुटेज जारी की है जिसमें वह भारी-भरकम सुरक्षा काफिले समारोह स्थल पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
5 of 14
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
आरोपी के संपर्कों की तलाश में जुटी पुलिस
डॉ. फारूक पर हमले के 63 वर्षीय आरोपी कमल सिंह जम्वाल को कड़ी सुरक्षा के बीच वीरवार को जम्मू के गंग्याल थाने की पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। यहां पुलिस और आरोपी के पक्षकारों की दलीलें सुनी गईं। पुलिस ने अदालत से आरोपी की हिरासत की मांग करते हुए कहा कि इस हमले के पीछे की असल वजह का पता लगाना जरूरी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।