फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलगाववादियों की अपील बेअसर, घाटी में पुलिस भर्ती में शामिल हुए हजारों कश्मीरी युवक

Wed, 21 Sep 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 21 Sep 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
thousands of youth participated in police recruitment in kashmir valley
स्पेशल पुलिस आफिसर पद के लिए हो रही पुलिस भर्ती - फोटो : ANI
​अलगाववादियों की पुलिस भर्ती में न शामिल होने की अपील को दरकिनार करते हुए आज हजारो कश्मीर युवक श्रीनगर में चल रही स्पेशल पुलिस आफिसर पद के लिए हो रही पुलिस भर्ती में शामिल हो रहे हैं ।


 
thousands of youth participated in police recruitment in kashmir valley
पुलिस भर्ती के लिए आवेदन - फोटो : ANI
पिछले दिनों अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी ने कश्मीरी युवकों से पुलिस भर्ती में शामिल न होने की अपील की थी । कश्मीरी युवकों ने इस अपील को दरकिनार करते हुए बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया है । 
thousands of youth participated in police recruitment in kashmir valley
पुलिस भर्ती - फोटो : ANI
पुलिस भर्ती की इस प्रक्रिया में युवकों को शारीरिक दक्षता और मेडिकल टेस्ट के लिये बुलाया गया है जिसके लिए सुबह से ही युवक लाइनों में लगे हुए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
thousands of youth participated in police recruitment in kashmir valley
कई जिलों से आए युवक शामिल - फोटो : ANI
 भर्ती की प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि स्पेशल पुलिस आफिसर पद पर भर्ती की इस प्रक्रिया में कश्मीर के कई जिलों से आए युवक शामिल हो रहे हैं । 
विज्ञापन
thousands of youth participated in police recruitment in kashmir valley
कई जिलों से आए युवक शामिल - फोटो : ANI
अधिकारी के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया में त्राल, लेथीपोरा, अवंतीपुरा, अनंतनाग समेत कई जिलों के युवक शामिल हो रहे हैं । भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे ज्यादा 2400 आवेदन अनंतनाग से आए हैं ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed