फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5200+ पद: कल बंद हो रही पांच भर्तियों की आवेदन विंडो, एसएससी समेत इन विभागों में नौकरी, कौन भर सकता है फॉर्म?

Tue, 06 Oct 2026 05:46 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 06 Oct 2026 05:46 PM IST
सार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 7 अक्तूबर अहम तारीख है। उत्तराखंड ग्रुप-सी, एसएससी सीएचएसएल, यूपीएसएसएससी कनिष्ठ अभियंता, यूपीईएसएससी सहायक प्रोफेसर और जीआईएमएस स्टाफ नर्स भर्ती के आवेदन कल बंद होंगे। कुल मिलाकर करीब 5,259 वैकेंसी हैं। सभी भर्तियों के बारे में जानें और तुरंत आवेदन करें...
 

विज्ञापन
7 October 2026 Govt Jobs Last Date: UKSSSC, SSC CHSL, UPSSSC JE, UPESSC, GIMS Jobs
पांच भर्तियों में 5200 से अधिक वैकेंसी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 7 अक्तूबर 2026 महत्वपूर्ण तारीख है। इस दिन UKSSSC, SSC, UPESSC समेत कई भर्तियों की लास्ट डेट है। इनमें 2,536 पदों वाली एसएससी भर्ती से लेकर 1,936 सहायक प्रोफेसर पदों तक अवसर शामिल हैं। अभ्यर्थियों को अंतिम समय का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

Trending Videos
7 October 2026 Govt Jobs Last Date: UKSSSC, SSC CHSL, UPSSSC JE, UPESSC, GIMS Jobs
UKSSSC Inter Level Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

उत्तराखंड ग्रुप-सी भर्ती में 553 पद

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में ग्रुप-सी के 553 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती में अलग-अलग विभागों के पद शामिल हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता और संबंधित पद की पात्रता जरूर देखनी चाहिए। पूरी जानकारी पढ़ें...

 

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
भर्ती समूह-ग सीधी भर्ती
कुल पद 553
आवेदन शुरू 8 सितंबर 2026
अंतिम तारीख 7 अक्तूबर 2026
आवेदन माध्यम ऑनलाइन

 

7 October 2026 Govt Jobs Last Date: UKSSSC, SSC CHSL, UPSSSC JE, UPESSC, GIMS Jobs
एसएससी सीएचएसएल 2026 - फोटो : AI Generated

एसएससी सीएचएसएल में 2,536 पद

कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा 2026 के जरिए 2,536 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें 10+2 स्तर की योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता और आयु संबंधी शर्तें विज्ञापन में जांच लेनी चाहिए। पूरी जानकारी पढ़ें...

 

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था कर्मचारी चयन आयोग
परीक्षा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा 2026
कुल पद 2,536
योग्यता 12वीं उत्तीर्ण
अंतिम तारीख 7 अक्तूबर 2026
आवेदन माध्यम ऑनलाइन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
7 October 2026 Govt Jobs Last Date: UKSSSC, SSC CHSL, UPSSSC JE, UPESSC, GIMS Jobs
upsssc - फोटो : amar ujala

यूपीएसएसएससी कृषि कनिष्ठ अभियंता भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि निदेशालय के तहत कनिष्ठ अभियंता (कृषि) के 134 पदों के लिए मुख्य परीक्षा का विज्ञापन जारी किया है। आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्तूबर 2026 है। इसके लिए तीन वर्षीय कृषि अभियंत्रण डिप्लोमा के साथ संबंधित पात्रता शर्तें पूरी करना जरूरी है। यह मुख्य परीक्षा पीईटी-2025 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए है, इसलिए केवल पात्र पीईटी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी पढ़ें...

 

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद कनिष्ठ अभियंता (कृषि)
कुल पद 134
आवेदन शुरू 17 सितंबर 2026
अंतिम तारीख 7 अक्तूबर 2026
जरूरी योग्यता कृषि अभियंत्रण में तीन वर्षीय डिप्लोमा और पीईटी-2025 पात्रता

 

विज्ञापन
7 October 2026 Govt Jobs Last Date: UKSSSC, SSC CHSL, UPSSSC JE, UPESSC, GIMS Jobs
यूपीईएसएससी वैकेंसी 2026 - फोटो : AI

यूपीईएसएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत सरकारी सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सहशिक्षा वाले कॉलेजों के 1,564 और महिला कॉलेजों के 372 पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्तूबर 2026 है। पद के अनुसार संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों के मुताबिक नेट/स्लेट/सेट या पीएचडी जैसी पात्रता जरूरी है। पूरी जानकारी पढ़ें...

 

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
पद सहायक प्रोफेसर
कुल पद 1,936
सहशिक्षा कॉलेज 1,564 पद
महिला कॉलेज 372 पद
अंतिम तारीख 7 अक्तूबर 2026

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed