{"_id":"623852090b658143fb09bd06","slug":"aiims-recruitment-2022-sarkari-naukri-23-faculty-posts-vacant-in-gorakhpur-aiims-bharti-aiims-jobs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AIIMS Recruitment 2022: एम्स गोरखपुर में मिल रहीं नौकरियां, आज ही करना होगा आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
AIIMS Recruitment 2022: एम्स गोरखपुर में मिल रहीं नौकरियां, आज ही करना होगा आवेदन
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 21 Mar 2022 04:01 PM IST
सार
AIIMS Recruitment 2022: स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले चिकित्सकों एवं मेडिकल पीजी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश में बेहतरीन अवसर हैं। एम्स (AIIMS) यानी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कईं नौकरियां निकली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
AIIMS Recruitment 2022: स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले चिकित्सकों एवं मेडिकल पीजी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश में बेहतरीन अवसर हैं। एम्स (AIIMS) यानी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कईं नौकरियां निकली हैं। एम्स गोरखपुर की ओर से शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया की समाप्ति की बेला अब नजदीक आ चुकी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
AIIMS Bharti फैकल्टी (ग्रुप ए) के पदों पर भर्ती
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी विज्ञापन अधिसूचना में बताया गया है कि एम्स, गोरखपुर की ओर से 23 रिक्तियों के लिए फैकल्टी (ग्रुप ए) के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स, गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर एम्स भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 21 मार्च, 2022 है।
2 of 6
सरकारी नौकरी 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
AIIMS Bharti लागू होंगे ये आयु सीमा मानदंड
आधिकारिक अधिसूचना में दी गई आयु सीमा के अनुसार, आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि तक ट्यूटर / क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 35, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष और प्रोफेसर पद के लिए उम्र 55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं।
आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि एम्स, गोरखपुर इन रिक्त शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है और उम्मीदवारों को उनके आवेदन पत्र के आधार पर ही साक्षात्कार के दौर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया जाएगा। हालांकि, एम्स, गोरखपुर की स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उनके आवेदनों को शॉर्टलिस्ट करेगी। इसके बाद मांगे जाने पर उम्मीदवारों को सभी प्रासंगिक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। वहीं, साक्षात्कार के समय न्यायिक मजिस्ट्रेट / नोटेरी द्वारा हस्ताक्षरित एक हलफनामा भी प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
5 of 6
AIIMS Professor Bharti 2022
- फोटो : social media
AIIMS Bharti 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- aiimsgorakhpur.edu.in पर जाएं।
अब होम पेज के रिक्रूटमेंट अनुभाग पर क्लिक करें। इसके बाद आपको नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
यहां एम्स, गोरखपुर में विभिन्न विभागों के लिए निकली सीधी भर्तियों की जानकारी होगी।
यहां उपलब्ध अधिसूचना को देखकर संबंधी विज्ञापन और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
विज्ञापन अधिसूचना में दिए गए आवेदन फॉर्म को भरकर निर्धारित पते पर भिजवाएं।
सभी पूछे गए विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें और मांगे गए दस्तावेजों को संलग्न करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति लिपि संभाल कर रख लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।