सीधी भर्ती: बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, नर्सिंग ऑफिसर सहित 700 पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण
कुल पद - 700
- नर्सिंग ऑफिसर (स्टास नर्स ग्रेड-II) - 300
- जूनियर रेजिडेंट - 200
- टेक्नीकल असिस्टेंट - 100
- सीनियर रेजिडेंट - 100
शैक्षणिक योग्यता -
- नर्सिंग ऑफिसर (स्टास नर्स ग्रेड-II) - किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों के पास जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा के साथ दो साल का कार्यानुभव (न्यूनतम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में) है, वे भी इसके लिए योग्य हैं।
- जूनियर रेजिडेंट - एमबीबीएस की डिग्री धारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- टेक्नीकल असिस्टेंट - इसके लिए अभ्यर्थी के पास मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी के साथ पांच वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों के पास मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा के साथ आठ वर्ष का अनुभव है वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सीनियर रेजिडेंट - किसी भी मेडिकल पाठ्यक्रम में स्नातकोत्तर की डिग्री धारी इसके लिए योग्य अभ्यर्थी हैं।
चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
वॉक-इन-इंटरव्यू पता- ऑफिस ऑफ डीन एकेडमिक्स, एम्स ऋषिकेश
आधिकारिक अधिसूचना
यह भी पढ़ें - अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस: गणित के 'गुण' से बदला नर्सिंग का पेशा, भारत आज भी इस नाइटिंगेल का कर्जदार