अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब (पीएसएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 847 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती वार्डर और मैट्रॉन के विभिन्न पदों पर की जाएगी। 10 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बारहवीं कक्षा पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 34 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
सरकारी नौकरी: 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 847 पदों पर निकली हैं नौकरियां, वेतन भी शानदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण
कुल पद - 847
- वार्डर (केवल पुरुषों के लिए) - 815 पद
- मैट्रॉन (केवल महिलाओं के लिए) - 32 पद
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि -10 मई, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 31 मई, 2021
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 2 जून, 2021
आवेदन शुल्क -
- सामान्य वर्ग - 1000 रुपये
- एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग - 250 रुपये
- एक्स सर्विसमैन - 200 रुपये
अन्य जानकारियां
- आयु सीमा - 1 जनवरी 2021 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का कक्षा दसवीं तक पंजाबी भाषा की पढ़ाई करना अनिवार्य है।
- चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
- वेतन - जेल वार्डर और मैट्रॉन के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 10,300 से लेकर 34,800 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट- sssb.punjab.gov.in
आधिकारिक अधिसूचना - https://sssb.punjab.gov.in/Downloads/2021/Advt%20No.%2008%20of%202021.pdf
यह भी पढ़ें -
- सरकारी नौकरी 2021: इस राष्ट्रीय एजेंसी में एलडीसी सहित कई पदों पर मिल रहीं नौकरियां, जानें डिटेल
- सरकारी नौकरी 2021 : दिल्ली विश्वविद्यालय में इन पदों पर मिल रहीं नौकरियां, यहां करें आवेदन