राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली स्थित नेशनल वाटर डेवलपमेंट एजेंसी (NWDA) में कई पदों पर भर्ती शुरू हुई है। जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 62 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एजेंसी की अधिकारिक वेबसाइट nwda.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते है।
सरकारी नौकरी 2021: इस राष्ट्रीय एजेंसी में एलडीसी सहित कई पदों पर मिल रहीं नौकरियां, जानें डिटेल
दिल्ली स्थित नेशनल वाटर डेवलपमेंट एजेंसी (NWDA) में कई पदों पर भर्ती शुरू हुई है। इन पदों के लिए वेतन 9900 रुपये प्रति माह से लेकर 1,12,400 रुपये प्रति माह तक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन पदों पर होंगी भर्तियां
शैक्षणिक योग्यता
जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, जूनियर इंजीनियर पद के लिए अभ्यर्थी के पास सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होना जरूरी है।
आयु सीमा एवं चयन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन वर्ष जबकि एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी गई है। साथ ही इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदक इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए जारी अधिकारिक अधिसूचना को पढ़ सकते हैं।
आवेदन से पहले पढ़ें अधिसूचना
इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी एजेंसी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना को पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें। नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में गलती या फिर कमी पाए जाने पर उसे रद्द भी किया जा सकता हैं। आधिकारिक अधिसूचना को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
महत्वपूर्ण तिथियां