राष्ट्रीय राजधानी में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज में शैक्षणिक पदों पर भर्ती शुरू हुई है। यह भर्ती आचार्य नंद देव कॉलेज में है। कॉलेज में सहायक प्राध्यापकों के कई पदों पर रिक्तियां हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के आचार्य नंद देव कॉलेज ने विभिन्न विभागों में स्थायी आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।
सरकारी नौकरी 2021 : दिल्ली विश्वविद्यालय में इन पदों पर मिल रहीं नौकरियां, यहां करें आवेदन
यह भर्ती आचार्य नंद देव कॉलेज में है। कॉलेज में सहायक प्राध्यापकों के कई पदों पर रिक्तियां हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपरोक्त पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग पे मैट्रिक्स के शैक्षणिक वेतन स्तर 10 के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा। यूजीसी / दिल्ली विश्वविद्यालय के मानदंडों के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 57,700 से अधिक वेतन और अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार colrec.du.ac.in पर उपलब्ध निर्धारित आवेदन प्रपत्र को भरकर आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : पड़ताल : परीक्षाओं को लेकर वायरल हो रही यूजीसी की गाइडलाइन, जानें पूरी सच्चाई
दिल्ली विश्वविद्यालय और आचार्य नंद देव कॉलेज की ओर से इन रिक्तियों का विज्ञापन 8-14 मई के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है। विज्ञापन में 8 मई की तारीख है और पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार पत्र या कॉलेज की वेबसाइट में विज्ञापन के छपने की तारीख से चार सप्ताह है, जो भी बाद में है। प्रबंधन द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के 41 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। उपरोक्त पदों के लिए योग्यता और आयु, यूजीसी विनियमन 2018 और उनके बाद के संशोधनों के अनुसार है, जैसा कि दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा अपनाया गया है।
पदों का विवरण