कानून की पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों को अपना करियर बनाने के लिए एक और विकल्प मिल गया है। दरअसल भारतीय सेना में सेना प्रमुख और जवानों को कानूनी सलाह देने के लिए अधिवक्ताओं की जरूरत होती है। यही कारण है कि भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हाल ही में जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) के लिए जेएजी एंट्री स्कीम के तहत 27वें शॉर्ट सर्विस कमीशन की अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक कुल आठ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें से छह पद पुरुष व दो महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 4 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी: कानून की पढ़ाई करने वाले भी सेना में पा सकते हैं नौकरी, बस देनी होगी यह परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 वर्ष से 27 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जज एडवोकेट जनरल के पदों पर चयनित आवेदकों को चेन्नई में प्री-कमीशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण तकरीबन 49 हफ्तों को होगा। तत्पश्चात अभ्यर्थियों को मद्रास विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिप्लोमा इन डिफेंस मैनेजमेंट एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज से सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - सरकारी नौकरी: 5822 पदों पर निकली हैं नौकरियां, हाथ से न जाने दें मौका, अभी करें आवेदन
योग्यता: बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ एलएलबी करने वाले अभ्यर्थी योग्य हैं। ध्यान रहे अभ्यर्थी का स्नातक 10+2 के पांच साल बाद एलएलबी पाठ्यक्रम की पढ़ाई पूरी होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी का बार काउंसिल ऑफ इंडिया रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें - सरकारी भर्ती 2021 : रेल मंत्रालय में हैं बंपर रिक्तियां, अब आईसीएफ में मिल रही नौकरियां
चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियाें का चयन साक्षात्कार और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा। एसएसबी साक्षात्कार की अवधि पांच दिनों की रहेगी। चयन प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट- joinindianarmy.nic.in
आधिकारिक अधिसूचना- http://joinindianarmy.nic.in/writereaddata/Portal/NotificationPDF/JAG_MEN_27.pdf
यह भी पढ़ें - सीधी भर्ती: यहां विभिन्न पदों पर बिना परीक्षा मिलेगी नौकरियां, वेतन 85 हजार रुपये तक