{"_id":"6a842eff80b5dc3f9d066b2e","slug":"memorandum-submitted-to-the-sdm-demanding-blacktopping-of-the-road-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-125974-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डामरीकरण की मांग के लिए एसडीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डामरीकरण की मांग के लिए एसडीएम को ज्ञापन
Tue, 18 Aug 2026 03:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 18 Aug 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। खत्याड़ी से सेरागाड़ गंगाजोड़ बगोली तक मार्ग पर डामरीकरण की मांग के लिए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि 14 साल बाद भी मार्ग पर डामरीकरण नहीं हो पाया है। ऐसे में ग्रामीणों को खस्ताहाल मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है। साथ ही आए दिन दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा यदि जल्द मार्ग पर डामरीकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुणाई रमेश जोशी, पूर्व क्षेपंस राकेश जुयाल, संजय रावत, शिवेंद्र मनराल, बर्ती देवी, नीतू देवी, रीना देवी, मीना देवी, अधिवक्ता राजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
बंदरखंड में जंगली जानवरों से किसान परेशान
गौचर। बंदरखंड गांव में जंगली जानवरों के बढ़ते उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने वन और कृषि विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि जंगली सुअर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों में भय व्याप्त है। महिला मंगल दल अध्यक्ष सतेश्वरी देवी, ग्राम अध्यक्ष जगदीश कनवासी और वार्ड सभासद विनोद कनवासी के नेतृत्व में ग्रामीण अधिकारियों से मिले। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने सुअरों को मारने के लिए लाइसेंसधारी शूटर को परमिट जारी करने का आश्वासन दिया। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों ने नेट फेंसिंग के लिए प्रस्ताव देने के लिए कहा। प्रतिनिधिमंडल में गुड्डी देवी, नत्थी देवी, अरुणा, शांति, सुनीता, मनोरमा देवी, ऊषा, ललिता और विजया देवी शामिल थीं। संवाद