फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Landslide Near Kalpeshwar Mahadev Temple in Urgam Valley Amid Heavy Rain chamoli, Uttarakhand weather News

Uttarakhand: उर्गम घाटी में कल्पेश्वर महादेव मंदिर के पास भूस्खलन, प्रदेश में दो राज्यमार्ग समेत 91 सड़कें बंद

Tue, 18 Aug 2026 09:03 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ।
अमर उजाला ब्यूरो/ संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 18 Aug 2026 09:03 AM IST
सार

मूसलाधार बारिश के बीच उर्गम घाटी में हालात मुश्किल बने हुए हैं और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। भूस्खलन के साथ राज्य के कई हिस्सों में सड़कें बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Landslide Near Kalpeshwar Mahadev Temple in Urgam Valley Amid Heavy Rain chamoli, Uttarakhand weather News
केदार भगवान कल्पेश्वर महादेव मंदिर के पास भारी भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ज्योतिर्मठ की उर्गम घाटी में स्थित पांचवें केदार भगवान कल्पेश्वर महादेव मंदिर के पास बारिश से भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पहाड़ी से आया भारी मलबा जमा हो गया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मंदिर क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


मलबा आने से मंदिर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके चलते श्रद्धालु फिलहाल मंदिर में दर्शन के लिए नहीं पहुंच पा रहे हैं। मलबा हटाए जाने के बाद ही श्रद्धालुओं के मंदिर तक पहुंचने का रास्ता साफ हो सकेगा। बारिश के कारण क्षेत्र में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं और लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chamoli Tunnel Landslide: दो श्रमिक टनल में अभी भी लापता, तलाश जारी; यूकेडी ने THDC के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में दो राज्यमार्ग समेत 91 सड़कें बंद

राज्य में भूस्खलन समेत अन्य कारणों के चलते दो राज्यमार्ग समेत 91 सड़के बंद है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर 12, चमोली 15 और चंपावत में एक मार्ग बंद है।


देहरादून सात, नैनीताल 12, पौड़ी पांच, पिथौरागढ़ 11, रुद्रप्रयाग सात, टिहरी और उत्तरकाशी में आठ-आठ मार्ग बंद है। वहीं, बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी बढ़ा है। उत्तरकाशी में सोमवार को दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर खतरे के निशान 2.65 मीटर नीचे था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed