फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nanda rajjat Kurud Committee extends support to 'Lok Jaat Par Badhan Chamoli Uttarakhand news

Chamoli News: लोकजात पर बधाण को मिला कुरूड़ समिति का साथ, देवराड़ा से जारी हुआ था कार्यक्रम

Tue, 18 Aug 2026 11:25 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी,कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी,कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Tue, 18 Aug 2026 11:25 AM IST
सार

लोकजात पर बधाण को कुरूड़ समिति का साथ मिला है। बधाण में गौड़ पुजारियों की सहमति से देवराड़ा से लोक जात का कार्यक्रम जारी हुआ था। केंद्रीय समिति बोली कुरूड़ के पुजारियों ने बैठक कर लोक जात को समर्थन दिया।

विज्ञापन
Nanda rajjat Kurud Committee extends support to 'Lok Jaat Par Badhan Chamoli Uttarakhand news
लोकजात पर बधाण को मिला कुरूड़ समिति का साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

हर वर्ष होने वाली श्रीनंदा लोक जात यात्रा के कार्यक्रम को लेकर मचे घमासान पर केंद्रीय समिति ने सोमवार को विराम लगा दिया है। केंद्रीय समिति के अनुसार बीते 5 अगस्त को जारी कार्यक्रम को कुरूड़ के नंदा पुजारियों का समर्थन मिला है। ऐसे में नंदा लोक जात अपनी परंपरानुसार संपन्न होगी।

पांच अगस्त को देवराड़ा मंदिर से मंदिर समिति, श्रीनंदा राजराजेश्वरी केंद्रीय समिति बधाण ने लोक जात यात्रा कार्यक्रम जारी किया। लोक जात की परंपराओं में पहली बार देवराड़ा से यह कार्यक्रम जारी हुआ। जबकि इससे पहले यह कार्यक्रम हर बार सिद्धपीठ नंदा देवी मंदिर कुरूड़ से जारी होता था।

विज्ञापन


इसके बाद इसे लेकर कई तरह के सवाल उठे। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सुशील रावत ने बताया कि रविवार को गौड़ पुजारियों और मंदिर समिति की कुरूड़ में बैठक हुई। इसमें पुजारियों और मंदिर समिति ने देवराड़ा से जारी कार्यक्रम को सही बताते हुए लोक जात 5 सिंतबर से शुरू और वेदनी से वापस होते हुए देवराड़ा में 25 सितंबर को समापन को समर्थन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाण में मनाई गई खुशी

गौड़ पुजारियों के समर्थन के बाद वाण के लाटू देवता के मंदिर में ग्रामीणों ने खुशी जताई है। लाटू मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह, हीरा सिंह बुग्याली, प्रधान नंदुली देवी, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि पुजारियों ने परंपराओं के संरक्षण का काम किया है। इस दौरान नंदा और लाटू के जयकारे भी लगाए गए।

नहीं मिला नोटिस

केंद्रीय समिति बधाण के अध्यक्ष सुशील रावत ने कहा कि लोक जात के कार्यक्रम को जारी करने पर अभी तक उन्हें किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने पर जवाब दिया जाएगा। रावत ने कहा कि 5 अगस्त को जगह जगह सड़कें बंद होने के चलते देवराड़ा से कार्यक्रम जारी किया गया। इसमें गौड़ पुजारियों के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन किया गया।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: सीमा विवाद सुलझाने जुटेंगे भारत-नेपाल के शीर्ष अधिकारी, नक्शे और व्यापार को लेकर हुआ था तनाव

....तो राजजात, बड़ी जात विवादों पर लगेगा विराम

कर्णप्रयाग। हिमालीय महाकुंभ श्रीनंदा देवी राजजात के आयोजन, पंरपरा को लेकर समीतियों के विवाद पर अब विराम लगने की संभावना बन रही है। यह इसलिए माना जा रहा है कि राजजात हो या बड़ी जात या लोक जात, इनमें कुरूड़ और बधाण के लोगों की अहम भूमिका है। अब लोक जात के लिए कुरूड़ का समर्थन मिल गया है। जबकि वाण और बधाण पहले से ही लोक जात और वर्ष 2027 की राजजात के समर्थन में हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed