फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Haryana Police SPO Recruitment 2026: 400 Posts, No Written Exam, Apply Through Offline Process

Haryana Police SPO: एक्स-सर्विसमेंस के लिए हरियाणा पुलिस में 400 पदों पर भर्ती, इस दिन से जमा होंगे दस्तावेज

Tue, 18 Aug 2026 01:13 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 18 Aug 2026 01:13 PM IST
सार

Haryana Police SPO Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस ने टेलीकम्युनिकेशन विंग में 400 एसपीओ पदों पर नियुक्ति का नोटिस जारी किया है। पात्र पूर्व सैनिक और पूर्व कांस्टेबल 24 से 27 अगस्त तक जिलेवार तारीख पर पंचकूला में दस्तावेज जमा कर सकेंगे। भर्ती में लिखित व फिजिकल टेस्ट नहीं होगा।
 

विज्ञापन
Haryana Police SPO Recruitment 2026: 400 Posts, No Written Exam, Apply Through Offline Process
Haryana Police SPO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

Haryana Police SPO Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस ने टेलीकम्युनिकेशन विंग में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के 400 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिस जारी किया है। यह नियुक्ति हरियाणा पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 21 के तहत की जाएगी। इसके लिए 18 अगस्त 2026 को प्रेस नोट जारी किया गया है।

विज्ञापन


इस भर्ती में सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के पात्र पूर्व सैनिकों के साथ-साथ भंग हो चुकी HSISF और HAP बटालियन के पूर्व कांस्टेबल आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस नियुक्ति के लिए न तो ऑनलाइन आवेदन करना है और न ही लिखित या शारीरिक परीक्षा होगी। पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर व्यक्तिगत रूप से आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 से 27 अगस्त तक जमा होंगे आवेदन

उम्मीदवारों को उनके जिले के लिए निर्धारित तारीख पर ही दस्तावेज जमा करने होंगे। तय तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

  • 24 अगस्त-    पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल
  • 25 अगस्त-    सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी
  • 26 अगस्त-    गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात (नूंह), पलवल, रेवाड़ी और नारनौल
  • 27 अगस्त-    हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जींद और डबवाली


उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित तारीख को सुबह 9 बजे तक Police Lines Telecommunication, सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगीनंद के पास, पंचकूला पहुंचना होगा।
 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस नियुक्ति के लिए उम्मीदवार की उम्र विज्ञापन की तारीख के अनुसार 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक और सेवा संबंधी योग्यता इस प्रकार है:

  • उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा पास की हो।
  • सशस्त्र बलों या CAPFs में कम से कम 5 साल की सेवा की हो।
  • उम्मीदवार को अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सकीय रूप से अयोग्य होने के कारण सेवा से हटाया या बर्खास्त नहीं किया गया हो।
  • सेवा से डिस्चार्ज के समय मेडिकल कैटेगरी A होनी चाहिए।
  • डिस्चार्ज कैरेक्टर सर्टिफिकेट में रेटिंग Exemplary या Outstanding होनी चाहिए।


टेलीकम्युनिकेशन उपकरणों के संचालन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। खासतौर पर सिग्नल कोर में काम कर चुके पूर्व सैनिकों को वरीयता मिल सकती है।

चयन कैसे होगा?

इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या फिजिकल टेस्ट में शामिल नहीं होना होगा। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से ये चरण होंगे:

  • दस्तावेजों का सत्यापन
  • मेडिकल जांच
  • चरित्र और पूर्ववृत्त का सत्यापन

चयन के बाद 15 दिन की कैप्सूल ट्रेनिंग

सभी निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवारों को चयन के बाद 15 दिन का कैप्सूल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हर महीने 20 हजार रुपये मानदेय

चयनित SPOs को हर महीने 20,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी। इसके अलावा:

  • यूनिफॉर्म भत्ता: एक बार 3,000 रुपये
  • TA/DA: आधिकारिक दौरे के लिए 150 रुपये प्रतिदिन


इस नियुक्ति के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आवेदन के साथ ये दस्तावेज ले जाएं

उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर आवेदन जमा करते समय जरूरी दस्तावेजों के मूल प्रमाणपत्र साथ ले जाने होंगे। इनके साथ एक सेट सत्यापित फोटोकॉपी भी रखनी होगी। जरूरी चीजों में शामिल हैं:

  • पूरा भरा हुआ आवेदन फॉर्म
  • मूल शैक्षणिक और सेवा संबंधी दस्तावेज
  • दस्तावेजों की एक सेट सत्यापित फोटोकॉपी
  • आवश्यक शपथपत्र
  • 4 हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो


उम्मीदवारों को सलाह है कि दस्तावेज जमा करने से पहले भर्ती नोटिस में दी गई सभी शर्तों और जरूरी प्रमाणपत्रों की जांच कर लें।

एक साल के लिए होगी नियुक्ति

एसपीओ के तौर पर नियुक्ति शुरुआती तौर पर एक वर्ष के लिए होगी। नियमित नियुक्तियां होने तक इसे आगे जारी रखा जा सकता है। नियुक्त एसपीओ को उनके गृह थाने में तैनात नहीं किया जाएगा। हालांकि, उपलब्धता के आधार पर उनके गृह जिले में तैनाती को प्राथमिकता दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed