फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Washing Machine: जेब में रखा एक सिक्का भी कर सकता है मशीन का कबाड़ा, कपड़े धोते समय इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 18 Aug 2026 03:40 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 18 Aug 2026 03:40 PM IST
सार

Washing Machine Tips: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय जेब खाली करना, मशीन को ओवरलोड न करना और भारी या कढ़ाई वाले कपड़ों से बचना जरूरी है। छोटे कपड़े और कंबल भी मशीन के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Know the Common Washing Machine Mistakes That Can Damage Your Machine
कपड़े धोते समय कर रहे हैं ये गलती? - फोटो : AI

आजकल कपड़े धोने का काम पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। ज्यादातर घरों में वॉशिंग मशीन ने हाथ से कपड़े धोने की मेहनत कम कर दी है। बस कपड़े मशीन में डालिए, डिटर्जेंट डालिए और कुछ देर बाद कपड़े धुल कर तैयार। लेकिन इस आसान प्रोसेस के बीच की गई छोटी-सी लापरवाही आपकी मशीन के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। इतना ही नहीं इससे कपड़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी वॉशिंग मशीन लंबे समय तक ठीक से काम करती रहे तो कपड़े डालने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। तो आइए जानते हैं।

Know the Common Washing Machine Mistakes That Can Damage Your Machine
कपड़े धोते समय कर रहे हैं ये गलती? - फोटो : Adobe Stock

पॉकेट को अच्छी तरह चेक करें
कपड़े मशीन में डालने से पहले उनकी जेब जरूर देख लें। कई बार सिक्के या दूसरी छोटी चीजें जेब में रह जाती हैं और मशीन के अंदर पहुंचकर ड्रेनेज में फंस सकती हैं। इससे मशीन जाम होने की समस्या आ सकती है। इसलिए कपड़े डालने से पहले जेब खाली करना न भूलें।

Know the Common Washing Machine Mistakes That Can Damage Your Machine
कपड़े धोते समय कर रहे हैं ये गलती? - फोटो : AI

पार्टी वियर कपड़ों से दूरी
पार्टी वियर या ज्यादा कढ़ाई वाले कपड़ों को मशीन में डालना महंगा पड़ सकता है। कपड़ों पर लगे मोती या गोंद निकलकर मशीन के ड्रेनेज को ब्लॉक कर सकते हैं। साथ ही ड्रेस भी खराब हो सकती है। ऐसे कपड़ों को हाथ से धोना बेहतर है, जबकि महंगे कपड़ों के लिए ड्राई क्लीनिंग का ऑप्शन चुना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the Common Washing Machine Mistakes That Can Damage Your Machine
कपड़े धोते समय कर रहे हैं ये गलती? - फोटो : Adobe Stock

मशीन को ओवरलोड न करें
जल्द कपड़े धोने के चक्कर में मशीन को पूरी तरह भर देना सही नहीं है। ज्यादा कपड़े डालने से मोटर पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है और मशीन जाम हो सकती है। इसके अलावा कपड़े भी अच्छी तरह साफ नहीं होते। इसलिए मशीन की क्षमता के मुताबिक ही कपड़े डालें।

विज्ञापन
Know the Common Washing Machine Mistakes That Can Damage Your Machine
कपड़े धोते समय कर रहे हैं ये गलती? - फोटो : Adobe Stock

छोटे कपड़ों को लेकर सावधानी
रबर बैंड, मोजे और रूमाल जैसे छोटे कपड़े मशीन में फंस सकते हैं। खासकर बच्चों के छोटे कपड़ों को दूसरे कपड़ों के साथ मशीन में डालते समय सावधानी बरतें। बेहतर है कि ऐसे कपड़ों को अलग से धोया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed