Shahjahanpur News: तेज रफ्तार मिनी बस ने वैन और ऑटो को मारी टक्कर, 12 लोग घायल, मची चीख-पुकार
शाहजहांपुर में कांट-जलालाबाद मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार मिनी बस से वैन-ऑटो समेत तीन वाहनों को टक्कर लग गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पंजाब जा रही मिनी बस गांव बलीपुर के पास पहुंची थी। इसी दौरान उसकी एक वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी बस अनियंत्रित हो गई और पास से गुजर रही ईको वैन तथा ऑटो भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में ऑटो सवार छह लोगों के अलावा मिनी बस में सवार दो यात्रियों समेत 12 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इनमें कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किए जाने की जानकारी है।
हादसे के कारण कांट-जलालाबाद मार्ग पर कुछ देर तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस हादसे की वजह जानने के लिए मौके पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है।