दिल्ली एनसीआर में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए सुनहरा मौका है। बेसिल भर्ती के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में नौकरियां निकली हैं। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड ने दिल्ली एनसीआर के झज्जर में सरकारी अस्पताल में तैनाती के लिए विशुद्ध रूप से अनुबंध के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बेसिल ने रेडियोग्राफर, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, फ्लेबोटोमिस्ट, पेशेंट केयर को-ऑर्डिनेटर और लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2022 है।
BECIL Recruitment 2022: बेसिल ने दिल्ली एनसीआर में सरकारी अस्पताल के लिए निकालीं भर्तियां, इन पदों पर मांगे आवेदन
BECIL Recruitment: दिल्ली एनसीआर में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए सुनहरा मौका है। बेसिल भर्ती के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में नौकरियां निकली हैं।
बेसिल भर्ती के लिए आवेदन संबंधी अहम निर्देश
उम्मीदवारों को केवल वेबसाइट becil.com या becilregistration.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अन्य कोई भी माध्यम से प्राप्त आवेदन कदापि स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पंजीकरण के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कैन फोटो, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण-पत्र, कक्षा 10वीं का प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि को स्कैन करके रखें। इन दस्तावेजों को अपलोड करने से पहले जांच लें कि इनका आकार 100 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
रेडियोग्राफर
- योग्यता : रेडियोग्राफी में बीएससी (ऑनर्स) या किसी मान्यता प्राप्त से विश्वविद्यालय से रेडियोग्राफी में तीन साल की बीएससी की पढ़ाई की हो।
- आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष।
- पदों की संख्या : 22
- संभावित वेतनमान : रुपये 25,000/- प्रतिमाह
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट
- योग्यता : सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव होना जरूरी है।
- पदों की संख्या : 51
- संभावित वेतनमान : रुपये 21,970/- प्रतिमाह
पेशेंट केयर को-ऑर्डिनेटर
- योग्यता : लाइफ साइंस में पूर्णकालिक स्नातक की डिग्री और योग्यता के बाद किसी अस्पताल में कम से कम एक वर्ष का कार्यानुभव होना जरूरी है।
- आयु सीमा : 35 वर्ष से अधिक नहीं।
- पदों की संख्या : 08
- संभावित वेतनमान : रुपये 21,970/- प्रतिमाह
फ्लेबोटोमिस्ट
- योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में स्नातक की डिग्री या मेडिकल लैब साइंस में स्नातक डिग्री।
- पदों की संख्या : 01
- संभावित वेतनमान : रुपये 21,970/- प्रतिमाह
लैब अटेंडेंट
- योग्यता : 10+2 विज्ञान संकाय के साथ उत्तीर्ण की हो। तथा संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव होना जरूरी।
- पदों की संख्या : 14
- संभावित वेतनमान : रुपये 20,202/- प्रतिमाह
श्रेणी-वार पंजीकरण आवेदन शुल्क और प्रोसेसिंग शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन और प्रोसेसिंग शुल्क 750/- रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 500/- रुपये अतिरिक्त देने होंगे। वहीं, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस/ पीएच आदि उम्मीदवारों को 450/- रुपये आवेदन शुल्क और प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 300/- रुपये अतिरिक्त देने होंगे। पंजीकरण और आवेदन प्रोसेसिंग शुल्क वापसी योग्य नहीं है।