सब्सक्राइब करें

Maharashtra TDC Vacancy 2026: वॉचमैन के 416 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भरें फॉर्म; 47 हजार तक मिलेगा वेतन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 04 May 2026 04:00 PM IST
सार

Maharashtra TDC Recruitment 2026: महाराष्ट्र के जनजातीय विकास विभाग ने वॉचमैन (चौकीदार) के 416 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन से पहले आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से जरूर देख लें।

विज्ञापन
Maharashtra TDC Recruitment 2026: Apply for 416 Watchman Posts, 10th Pass Eligible
Maharashtra TDC Recruitment 2026 - फोटो : AI

Maharashtra TDC Vacancy 2026: महाराष्ट्र के नासिक स्थित जनजातीय विकास विभाग (TDC) द्वारा एकीकृत जनजातीय विकास परियोजनाओं (ITDP) के अंतर्गत चौकीदार पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 416 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 18 मई 2026 तक जारी रहेगी।

Trending Videos
Maharashtra TDC Recruitment 2026: Apply for 416 Watchman Posts, 10th Pass Eligible
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

10वीं पास करें आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास (SSC) होना जरूरी है। यानी आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की होनी चाहिए, तभी आप इस फॉर्म के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 38 साल है। SC/ST/OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 43 साल, दिव्यांग (PwBD) के लिए 45 साल, और पूर्व सैनिकों को सेवा अवधि के साथ 3 साल की छूट दी गई है (अधिकतम 45 साल तक)। इसके अलावा अनाथ उम्मीदवारों के लिए उम्र 43 साल और अंशकालिक कर्मचारियों के लिए 55 साल तक रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra TDC Recruitment 2026: Apply for 416 Watchman Posts, 10th Pass Eligible
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, यानी एक बार फीस भरने के बाद रिफंड नहीं मिलेगा। उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा।

शुल्क की बात करें तो सामान्य (ओपन) वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये देना होगा। वहीं पिछड़ा वर्ग, EWS, अनाथ और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 900 रुपये (10% छूट) निर्धारित है। पूर्व सैनिक और विकलांग पूर्व सैनिकों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी वे मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं।

Maharashtra TDC Recruitment 2026: Apply for 416 Watchman Posts, 10th Pass Eligible
सांकेतिक तस्वीर (चयन प्रक्रिया) - फोटो : freepik

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी, जो कुल 200 अंकों की वस्तुनिष्ठ (MCQ) परीक्षा होगी। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट बनाई जाएगी, जो उम्मीदवार तय कट-ऑफ और न्यूनतम अंक (सामान्य वर्ग के लिए 45% और आरक्षित वर्ग के लिए 40%) से अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों के सभी जरूरी प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Maharashtra TDC Recruitment 2026: Apply for 416 Watchman Posts, 10th Pass Eligible
सांकेतिक तस्वीर (वेतन) - फोटो : freepik

वेतन 47 हजार तक

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान S-1 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। चौकीदार (वॉचमैन) पद के लिए मासिक वेतन 15,000 से 47,600 के बीच निर्धारित किया गया है। इसके अलावा उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते (Allowances) भी मिलेंगे, जिससे कुल सैलरी और सुविधाएं बेहतर हो जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed