मेरठ। पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर वार्ड 51 साबुन गोदाम में खुशी मनाई गई। सभासद राजेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मलियाना पुल के नीचे बाजार, चंद्रलोक कॉलोनी, साबुन गोदाम, गुप्ता कॉलोनी में विजय यात्रा निकाली और लड्डू का वितरण किया। इस दौरान सभासद राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह मोदी सरकार की नीतियों की जीत है। इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक अनिल अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित तोमर, अशोक गुप्ता, पुकार अग्रवाल, नीरज सिंघल, हेमंत वर्मा, मनोज कुमार, रोहित राजपूत, पाले जाटव रहे। संवाद