सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tamil Nadu Election Result: TVK chief and actor Vijay leaves from his residence in Chennai to meet his father

Vijay: जीत पक्की कर पिता का आशीर्वाद लेने निकले थलापति विजय; तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK का शानदार डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 04 May 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Tamil Nadu Assembly Election Result: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अभिनेता से राजनेता बने विजय थलापति की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने की ओर अग्रसर है। जीत पक्की होते देख विजय अपने पिता का आशीर्वाद लेने निकले हैं।

Tamil Nadu Election Result: TVK chief and actor Vijay leaves from his residence in Chennai to meet his father
थलापति विजय - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता विजय ने सिनेमाई पर्दे पर अपना लोहा मनवाया। अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया। अब वे राजनीति में उतरे हैं। पहली बार अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के जरिए वे चुनावी अखाड़े में उतरे और यहां भी करिश्मा कर दिखाया। राज्य की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर उनकी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। एक्टर जीत पक्की होते देख अपने पिता का आशीर्वाद लेने निकले हैं।

Trending Videos


Thalapathy Vijay: तमिलनाडु में विजय को जनादेश, क्या बोले पिता? मां को बताया 'पहला फैन'; घर में जश्न का वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता से मिलने रवाना विजय
टीवीके चीफ एवं एक्टर विजय अपने पिता एस. ए. चंद्रशेखर से मिलने के लिए अपने चेन्नई स्थित अपने आवास से रवाना हुए। बता दें कि एस. ए. चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध तमिल फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक हैं। विजय की पहली फिल्मों में उन्होंने ही डायरेक्शन किया था।

 

जीत का प्रमाणपत्र लेने रवाना विजय
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने की तरफ बढ़ रही है। राज्य में बहुमत मिलने पर थलापति विजय जीत का प्रमाणपत्र लेने के लिए चेन्नई स्थित अपने आवास से रवाना हुए हैं। 

Vijay-Trisha: विजय के घर पहुंचीं तृषा, जश्न के माहौल से सामने आए कई वीडियो; परिवार ने जमकर किया डांस

 

समर्थकों ने पटाखे जलाकर मनाया जश्न
विजय की पार्टी टीवीके की जीत पक्की होते देख समर्थकों में खुशी का माहौल है। लोग मिठाई बांटकर और पटाखे जलाकर जश्न मना रहे हैं।
 

विजय ने किया समर्थकों का अभिवादन
तमिलनाडु चुनाव में अपनी पार्टी टीवीके के शानदार प्रदर्शन के बाद विजय अपने पिता के चेन्नई स्थित घर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद समर्थकों का अभिवादन किया। समर्थकों ने भी विजय का जोरदार स्वागत किया। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed