सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Did Kiara Advani Ask Toxic Makers To Tone Down Bold Scenes With Yash actress reacts on instagram

'टॉक्सिक' में यश के साथ बोल्ड सीन वाली खबरों पर कियारा आडवाणी ने दिया रिएक्शन; जानें क्या है पूरा मामला?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 04 May 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Kiara Advani: खबरें हैं कि कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' के मेकर्स से गुजारिश की है कि वह इसमें से उनके बोल्ड सीन कुछ कम करें। इस मामले पर कियारा ने रिएक्शन दिया है।

Did Kiara Advani Ask Toxic Makers To Tone Down Bold Scenes With Yash actress reacts on instagram
कियारा आडवाणी, यश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कियारा आडवाणी अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इस साल सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। जब इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ तो इसमें दिखाए गए बोल्ड सीन चर्चा का विषय बन गए। हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि कियारा और यश के बीच फिल्म में कुछ बोल्ड सीन हैं। खबरें यह भी थीं कि कियारा ने मेकर्स से उन सीन को थोड़ा कम करने की गुजारिश की है। इस मामले पर अब कियारा ने रिएक्शन दिया है।

Trending Videos

कियारा ने दिया रिएक्शन
इस तरह की खबरों को कियारा आडवाणी ने सिरे से खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि उन्होंने मेकर्स से बोल्ड सीन कम करने की गुजारिश की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें यश के साथ उनकी तस्वीर है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'बिल्कुल बकवास!'
कियारा के यह साफ करने के बाद कि ये खबरें झूठी हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में उनके और यश के बीच कोई बोल्ड सीन होंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से टल गई रिलीज डेट
'टॉक्सिक' इस साल मार्च में, ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि, इसकी रिलीज डेट 4 जून 2026 तक के लिए टाल दी गई थी, ताकि यह फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ क्लैश होने से बच जाए। मगर कुछ दिनों पहले मेकर्स ने एलान किया कि फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ाई जा रही है। 

क्या डेटिंग के बाद शादी करने वाले हैं जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया? पिता बोनी कपूर ने दिया रिएक्शन

Did Kiara Advani Ask Toxic Makers To Tone Down Bold Scenes With Yash actress reacts on instagram
टॉक्सिक में कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम-@kiaraaliaadvani
4 जून को नहीं रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स ने एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'टॉक्सिक' पूरी हो चुकी है। हम इस समय इसके ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने अपनी रिलीज टाइमलाइन को फिर से तय करने का फैसला किया है। हालांकि  पहले घोषणा की गई थी कि हम इसे 4 जून को रिलीज नहीं करेंगे। हम इसे बाद में तय की गई किसी तारीख पर रिलीज करेंगे।'

Did Kiara Advani Ask Toxic Makers To Tone Down Bold Scenes With Yash actress reacts on instagram
टॉक्सिक फिल्म में यश - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है फिल्म की निर्देशक?
खैर, अब यश के फैंस बेसब्री से फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कियारा और यश के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार हैं। इसमें यश डबल रोल में होंगे। इसके निर्देशक गीतू मोहनदास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed