Riteish Viral Video: 'राजा शिवाजी' की स्क्रीनिंग पर फैंस ने छुए रितेश के पैर, थिएटर में अचानक पहुंचे थे एक्टर
Riteish Deshmukh: रितेश देशमुख ने मुंबई में अपनी फिल्म 'राजा शिवाजी' की स्क्रीनिंग में अचानक पहुंचकर वहां पर मौजूद सभी फैंस को खुश कर दिया। इस दौरान प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता को देखकर इतने खुश हुए कि उन्होंने रितेश के पैर छुए।
विस्तार
मुंबई के एक थिएटर में 'राजा शिवाजी' की स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेता रितेश देशमुख ने अचानक पहुंचकर वहां पर मौजूद सभी फैंस को सरप्राइज कर दिया। रितेश ने फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। सिनेमाघर में अपने पसंदीदा अभिनेता को अचानक देखकर बेहद खुश हुए और कुछ फैंस ने रितेश के पैर छुए। रितेश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
थिएटर में हुआ रितेश का जोरदार स्वागत
मुंबई के एक थिएटर में फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेता रितेश देशमुख अचानक पहुंचे। जैसे ही वे सिनेमाघर में घुसे, प्रशंसक बहुत खुश हो गए। लोग उनके चारों ओर इकट्ठा हो गए। कई लोगों ने तालियां बजाईं और उनसे बात की। एक प्रशंसक भावुक होकर रितेश की तरफ दौड़ा और सम्मान से उनके पैर छूए। रितेश देशमुख ने फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है, जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
'राजा शिवाजी' का कलेक्शन
- Sacnilk के अनुसार पहले दिन 'राजा शिवाजी' ने 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- दूसरे दिन इस फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये की कमाई की
- तीसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- आज चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने अभी तक 60 लाख रुपये की कमाई की है, जो पूरे दिन में बदलेंगा
- फिल्म 'राजा शिवाजी' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 34.50 कोरड़ रुपये का कारोबार कर लिया है
कब रिलीज हुई 'राजा शिवाजी'?
‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। वहीं जेनेलिया डिसूजा साईबाई का रोल निभा रही हैं। फिल्म में बाकी कलाकारों में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते शामिल हैं। सलमान खान ने फिल्म में स्पेशल भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: 'एक छोटी सी मुस्कान', अनुपम खेर ने मां दुलारी के साथ ऑफिस के प्यारे पलों को किया याद; लिखा- 'उनकी दुआओं...'
