सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fans touch Riteish Deshmukh feet during surprise Raja Shivaji screening visit see viral video

Riteish Viral Video: 'राजा शिवाजी' की स्क्रीनिंग पर फैंस ने छुए रितेश के पैर, थिएटर में अचानक पहुंचे थे एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 04 May 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Riteish Deshmukh: रितेश देशमुख ने मुंबई में अपनी फिल्म 'राजा शिवाजी' की स्क्रीनिंग में अचानक पहुंचकर वहां पर मौजूद सभी फैंस को खुश कर दिया। इस दौरान प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता को देखकर इतने खुश हुए कि उन्होंने रितेश के पैर छुए।

Fans touch Riteish Deshmukh feet during surprise Raja Shivaji screening visit see viral video
राजा शिवाजी की स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई के एक थिएटर में 'राजा शिवाजी' की स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेता रितेश देशमुख ने अचानक पहुंचकर वहां पर मौजूद सभी फैंस को सरप्राइज कर दिया। रितेश ने फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। सिनेमाघर में अपने पसंदीदा अभिनेता को अचानक देखकर बेहद खुश हुए और कुछ फैंस ने रितेश के पैर छुए। रितेश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

Trending Videos

थिएटर में हुआ रितेश का जोरदार स्वागत
मुंबई के एक थिएटर में फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेता रितेश देशमुख अचानक पहुंचे। जैसे ही वे सिनेमाघर में घुसे, प्रशंसक बहुत खुश हो गए। लोग उनके चारों ओर इकट्ठा हो गए। कई लोगों ने तालियां बजाईं और उनसे बात की। एक प्रशंसक भावुक होकर रितेश की तरफ दौड़ा और सम्मान से उनके पैर छूए। रितेश देशमुख ने फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है, जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soham Tare (@being_esta)


विज्ञापन
विज्ञापन

'राजा शिवाजी' का कलेक्शन

  • Sacnilk के अनुसार पहले दिन 'राजा शिवाजी' ने 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • दूसरे दिन इस फिल्म ने 10.55 करोड़ रुपये की कमाई की
  • तीसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • आज चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने अभी तक 60 लाख रुपये की कमाई की है, जो पूरे दिन में बदलेंगा
  • फिल्म 'राजा शिवाजी' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 34.50 कोरड़ रुपये का कारोबार कर लिया है

कब रिलीज हुई 'राजा शिवाजी'?
‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। वहीं जेनेलिया डिसूजा साईबाई का रोल निभा रही हैं। फिल्म में बाकी कलाकारों में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते शामिल हैं। सलमान खान ने फिल्म में स्पेशल भूमिका निभाई है।


यह भी पढ़ें: 'एक छोटी सी मुस्कान', अनुपम खेर ने मां दुलारी के साथ ऑफिस के प्यारे पलों को किया याद; लिखा- 'उनकी दुआओं...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed