Thalapathy Vijay: पिता के घर पहुंचकर विजय ने बजाई सीटी, बालकनी से फैंस का किया अभिवादन
Tamil Nadu Assembly Election Result: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अभिनेता से राजनेता बने विजय थलापति की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने की ओर अग्रसर है। जीत पक्की होते देख विजय अपने पिता का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
विस्तार
अभिनेता विजय ने सिनेमाई पर्दे पर अपना लोहा मनवाया। अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया। अब वे राजनीति में उतरे हैं। पहली बार अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के जरिए वे चुनावी अखाड़े में उतरे और यहां भी करिश्मा कर दिखाया। राज्य की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर उनकी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। एक्टर जीत पक्की होते देख अपने पिता का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।
Thalapathy Vijay: तमिलनाडु में विजय को जनादेश, क्या बोले पिता? मां को बताया 'पहला फैन'; घर में जश्न का वीडियो
पिता से मिलने रवाना विजय
टीवीके चीफ एवं एक्टर विजय अपने पिता एस. ए. चंद्रशेखर से मिलने के लिए अपने चेन्नई स्थित अपने आवास से रवाना हुए। बता दें कि एस. ए. चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध तमिल फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक हैं। विजय की पहली फिल्मों में उन्होंने ही डायरेक्शन किया था।
#WATCH | Tamil Nadu | TVK chief and actor Vijay leaves from his residence in Chennai to meet his father
His party, TVK is leading on 109 seats of the total 234 in the state. pic.twitter.com/KBq34LCiHj — ANI (@ANI) May 4, 2026
जीत का प्रमाणपत्र लेने रवाना विजय
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने की तरफ बढ़ रही है। राज्य में बहुमत मिलने पर थलापति विजय जीत का प्रमाणपत्र लेने के लिए चेन्नई स्थित अपने आवास से रवाना हुए हैं।
Vijay-Trisha: विजय के घर पहुंचीं तृषा, जश्न के माहौल से सामने आए कई वीडियो; परिवार ने जमकर किया डांस
VIDEO | Tamil Nadu Election Results: Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) chief Vijay (@TVKVijayHQ) leaves from his residence Chennai to collect the winning certificate. His party is set to emerge as single largest party in Tamil Nadu Assembly Polls. #TamilNaduPollResults2026… pic.twitter.com/4L9ZdAJGqT
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
समर्थकों ने पटाखे जलाकर मनाया जश्न
विजय की पार्टी टीवीके की जीत पक्की होते देख समर्थकों में खुशी का माहौल है। लोग मिठाई बांटकर और पटाखे जलाकर जश्न मना रहे हैं।
VIDEO | Tamil Nadu Election Results: Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) supporters celebrate in Vettuvankeni of south Chennai with fireworks, sweet distribution as the party is set to emerge as the single largest party in Tamil Nadu Assembly Polls. #TamilNaduPollResults2026… pic.twitter.com/rjl06JpDyJ
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
तमिलनाडु चुनाव में अपनी पार्टी टीवीके के शानदार प्रदर्शन के बाद विजय अपने पिता के चेन्नई स्थित घर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद समर्थकों का अभिवादन किया। समर्थकों ने भी विजय का जोरदार स्वागत किया।
VIDEO | Tamil Nadu Election Results: Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) chief Vijay waves at supporters giving him huge cheer at his father's residence in Chennai. His party is set to emerge as the single largest party in Tamil Nadu Assembly Polls.#TamilNaduPollResults2026… pic.twitter.com/v1Od59GynR
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026