सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Illegal Swimming Pool Sealed After Child Drowning Death, No License or CCTV Found

Meerut: अवैध स्विमिंग पूल सील, बच्चे की डूबने से हुई थी दर्दनाक मौत, अब खुल रहीं लापरवाही की परतें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 May 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने पूल को सील कर दिया। जांच में लाइसेंस और CCTV रिकॉर्डिंग नहीं मिली।

 

Meerut Illegal Swimming Pool Sealed After Child Drowning Death, No License or CCTV Found
स्वीमिंग पूल में बच्चे की मौत् - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के पिलोखड़ी में अवैध रूप से संचालित वाटर लैंड  स्विमिंग पूल में लापरवाही ने मासूम आकिल की जान ले ली। पुलिस की जांच में न तो स्विमिंग पूल का लाइसेंस मिला और न ही सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग ही मिल सकी। यहां लाइफ गार्ड और सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त होते तो बच्चे को बाहर लाने के लिए पानी नहीं निकालना पड़ता। खामियां मिलने के बाद पुलिस ने स्विमिंग पूल पर ताला लगा दिया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि नगर निगम को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
Trending Videos


आकिल तारापुरी निवासी मो. युसूफ का दूसरे नंबर का बेटा था। यूसुफ ने बताया कि उनके परिवार में आकिल की मां नरगिस, बड़ी बहन निशा (15), तंजीम (8) और सबसे छोटा अलीजान (3) हैं। जब आकिल रात तक घर वापस नहीं लौटा तो पूरा परिवार परेशान हो गया। वह उसे गली मोहल्ले में तलाश रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उधर, न्यू मैक्स अस्पताल में उनके मोहल्ले में रहने वाला नासिर अपने बीमार भाई को देखने गया था। इसी दौरान अस्पताल में बच्चे की मौत का शोर मच गया। उसने बच्चे का चेहरा देखा तो हैरत में पड़ गया। उसने तुरंत कॉल कर आकिल के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे थे।

आठ साल पहले भी लगी थी सील
आसिफ ने बताया कि आठ साल पहले भी इस स्विमिंग पूल में एक बच्चे की मौत हुई थी। उस दौरान पुलिस-प्रशासन ने इस स्विमिंग पूल को सील कर दिया था। एक महीने पहले ही इसे फिर से चालू कर दिया गया। इसके बाद फिर से यहां लापरवाही से मौत का मामला सामने आया है।

पहले भी हुईं हैं स्विमिंग पूल में मौत
-21 जून 2024 स्विमिंग पूल में नहाने गए 15 साल के किशोर की मौत हुई थी। हालांकि उसकी हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई गई थी।
-2 अगस्त 2023 परतापुर क्षेत्र के मोहकमपुर फेज-2 स्थित स्विमिंग पूल में डूबकर 14 साल के साहिल की मौत हो गई है।
-29 मई 2022 को कंकरखेड़ा के जेवरी स्थित डम-डम डिगा वाटर पार्क में दोस्तों संग नहाने गए युवक यश की पानी में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed