सब्सक्राइब करें

मेरठ अग्निकांड: एंबुलेंस नहीं पहुंची, पुलिस ने अपनी गाड़ियों से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 May 2026 12:07 PM IST
सार

मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र में हुए अग्निकांड के दौरान एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। हालात गंभीर देख पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ियों से मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया। मामले में एंबुलेंस सेवा पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Ambulance Delay in Meerut Fire Incident, Police Rush Injured to Hospital in Their Vehicles
मेरठ में अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर डौरली में रविवार देर रात हुए अग्निकांड के दौरान एंबुलेंस सेवा की बड़ी लापरवाही सामने आई। हादसे की सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिसके कारण पुलिस को खुद ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी उठानी पड़ी।



यह भी पढ़ें: मेरठ अग्निकांड: पिता और पुत्री की मौत, 10 की हालत गंभीर, समय पर नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस

Trending Videos
Ambulance Delay in Meerut Fire Incident, Police Rush Injured to Hospital in Their Vehicles
मेरठ में अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस
जानकारी के अनुसार रात करीब दो बजे मकान में आग लगने से घर के अंदर सो रहे 12 लोग धुएं की चपेट में आकर अचेत हो गए थे। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान घायलों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ambulance Delay in Meerut Fire Incident, Police Rush Injured to Hospital in Their Vehicles
मेरठ में अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने दिखाई तत्परता
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना देरी किए सभी घायलों को अपनी सरकारी और निजी वाहनों में बैठाकर मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल भिजवाया। पुलिस की तत्परता से ही सभी घायलों को समय पर उपचार मिल सका।

Ambulance Delay in Meerut Fire Incident, Police Rush Injured to Hospital in Their Vehicles
मेरठ में अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

एंबुलेंस सेवा पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर पहल न करती तो और भी लोगों की जान जा सकती थी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Ambulance Delay in Meerut Fire Incident, Police Rush Injured to Hospital in Their Vehicles
मेरठ में अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों को दी गई जानकारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता घायलों की जान बचाना था, इसलिए उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। एंबुलेंस सेवा के देरी से पहुंचने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed